Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आप अकेले नहीं हैं, प्रतिपक्ष आपके साथ है – रेनुका काउचा

 

काठमांडू, सावन २५ – नेपाली कांग्रेस की सांसद रेनुका काउचा ने प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन) के बारे में कहा है कि आप अकेले नहीं हैं । सोमवार (सावन २५) प्रतिनिधिसभा की बैठक जैसे ही शुरु हुई तो रेनुका काउचा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आप अकेले नहीं हैं, प्रतिपक्ष आपके साथ है । यदि आप सत्य स्वीकार, करते हैं। राजनीतिक संवाद करते हैं तो प्रतिपक्ष आपका साथ देगा । उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री जी आप मत डरिए, आप अकेले नहीं हैं । प्रतिपक्ष आपके साथ है ।” “सत्य स्वीकार करिए । कुछ गलत हुआ है तो उसे सही करने का साहस दिखाइए ।”उन्होंने कहा कि अपनी पीढ़ी के प्रधानमंत्री से उन्हें भी बहुत उम्मीदें और अपेक्षाएं थीं । उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि युवा प्रधानमंत्री को असफल होने की छुट नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com