अंडें के मूल्य में वृद्धि
काठमांडू, सावन २६ – अंडों की मांग बढ़ने से व्यवसायियों ने इसके मूल्य में वृद्धि कर दी है । नेपाल लेयर्स कुखुरा पालक संघ ने आज से लागू होने वाले नए मूल्य की घोषणा की है । संघ के अनुसार एक्सएल अंडा प्रतिक्रेट (३० अंडें) ५६० रुपये, बड़े अडें ५४५, मीडियम ५०० और छोटे अंडें तीन हजार प्रतिपेटी (सात क्रेट) समर्थन मूल्य तय किया गया है । संघ के अध्यक्ष विनोद पोखरेल के अनुसार बर्डफ्लु के संक्रमण खत्म होने के बाद भी बहुत से मुर्गिायों की मौत होने से उत्पादन बहुत कम हो गया है जिससे बाजार में इसकी मांग बहुत बढ़ गई है । मांग बढ़ने के साथ ही अंडें की कीमत में वृद्धि हुई है । लेकिन इस मूल्य वृद्धि के बाद भी किसान लागत मूल्य नहीं पा रहे हैं ।
बर्डफ्लु के कारण किसानों को बहुत क्षति उठानी पड़ी है । उन्होंने बताया कि लागत मूल्य नहीं पाने के कारण से विगत कुछ वर्षो से किसान इस पेशा से पलायन कर चुके हैं ।


