Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जयंत एकेडमी में गूंजा राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’

 

रक्सौल, बिहार, भारत, 13 अगस्त 2026 । शहर के नागा रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर के समीप जयंत एकेडमी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। राष्ट्रगीत की गूंज और ‘वन्दे मातरम्’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और भाव-विभोर होकर राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत एकेडमी के निदेशक हेमंत शर्मा ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति हमारी श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की अमर अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जितनी मजबूत होगी, देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल और सशक्त होगा।

यह भी पढें   44 उपसचिव का तबादला

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में देशभक्ति को केवल नारों और आयोजनों तक सीमित न रखें, बल्कि अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के माध्यम से इसे व्यवहार में उतारें। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और राष्ट्रीय एकता की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

हेमंत शर्मा ने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारा और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन जैसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।

यह भी पढें   विश्वप्रकाश शर्मा का संकल्प : चुनाव जीतने से पहले नागरिकों का विश्वास जीतने की राजनीति

इस अवसर पर अनुराधा शर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, रेखा पाण्डेय, बालेश्वर द्विवेदी, राजेश कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर ‘वन्दे मातरम्’ और भारत माता के जयघोष से गूंजता रहा तथा विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com