Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालसन हर्बल के सहयोग से बीरगंज में होगा दो दिवसीय ‘इंटरनेशनल ब्यूटी आर्ट कार्निवल

 

बिरगंज, नेपाल,13 अगस्त 2026 । सौंदर्य एवं हेयर इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट तथा ब्यूटी क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए बीरगंज में दो दिवसीय ‘इंटरनेशनल ब्यूटी आर्ट कार्निवल’ का आयोजन होने जा रहा है।

बालसन हर्बल के सहयोग से HOOK International के तत्वावधान में आयोजित इस ब्यूटी एक्सपो में देश-विदेश के नामचीन हेयर, मेकअप, स्किन एवं नेल आर्ट विशेषज्ञ अपनी कला और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे।

बालसन हर्बल के बिनोद रौनियार ने बताया कि यह आयोजन 30 एवं 31 अगस्त को टाउन हॉल में बीरगंज, नेपाल में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आधुनिक तकनीकों, नए ट्रेंड्स और प्रोफेशनल स्किल्स से परिचित कराना तथा विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग का अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढें   पूरे देश में मानसूनी हवाओं का प्रभाव

कार्निवल में इंटरनेशनल हेयर ट्रेनर तुषार बंसल, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट गोपिका धूपर, हेयर कलर एक्सपर्ट एवं ट्रेनर अश्वनी पाटियाल, स्किन एक्सपर्ट रूपेश जंजालकर, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट गुरलीन सिंह, सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अक्ष बिड़ला, बॉलीवुड सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट राजू सी. ओरपे तथा प्रोफेशनल नेल एवं आईलैश आर्टिस्ट इंदर सक्सेना सहित कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।

श्री विनोद रौनियार के अनुसार कार्यक्रम में लाइव डेमोंस्ट्रेशन, स्टेज सेशन और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रतिभागियों को देश-विदेश के प्रमुख मेकअप एवं हेयर प्रोफेशनल्स से जुड़ने और अपने व्यवसाय एवं कौशल को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्राप्त होगा।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सूचना दिवस आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है

दो दिवसीय इस आयोजन को बीरगंज के सौंदर्य एवं फैशन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। आयोजकों ने ब्यूटी पार्लर संचालकों, मेकअप आर्टिस्टों, हेयर स्टाइलिस्टों, विद्यार्थियों तथा इस क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

पंजीकरण एवं संपर्क :संपर्क नंबर +9779812345678 पर संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी एवं पंजीकरण कराया जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com