धवल शमशेर राणा और दुर्गा प्रसाईं की ‘जय नेपाल पार्टी’
काठमांडू, सावन २९ – प्रस्तावित ‘जय नेपाल पार्टी’ का आज निर्वाचन आयोग में दर्ता होने जा रहा है । धवल शमशेर राणा सभापति और सर्वोच्च नेता दुर्गा प्रसाईं के नेतृत्व में ‘जय नेपाल पार्टी’का आज निर्वाचन आयोग में दर्ता होने जा रहा है । सभापति राणा ने जानकारी दी है कि आज मध्याह्न साढ़े १२ बजे पार्टी दर्ता के लिए आयोग ने समय दिया है ।
राप्रपा से अलग हुए राणा ने नई पार्टी खोली है । राणा ने बताया कि राप्रपा से इस्तीफा देने वाले तथा अभी उक्त पार्टी में रहते हुए भी असंतुष्ट रहे नेता उनकी पार्टी में शामिल होंगे ।


