Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जंगली हाथी के कारण ५० विगाहा में क्षति

 

सन्दिप कुमार बैश्य, २ गते असोज , बर्दिया

hattiजंगली हाथी के समूह ने बर्दिया के गोला गाविस में करीब ५० विगाहा क्षेत्रफल में फैले धान , मकई आदि के वाली में नुकसान पहुँचाया है । निकुञ्ज की चरम लापरवाही के कारण बाली में क्षति पहुँची है यह बात गोला के कुषक दुलारे थारु ने कही । निकुञ्ज किनारे में लगाए गए विद्युतीय तारवार मर्मत नहीं होने के कारण जंगली हाथी आकर वाली नाली क्षति हुइ है इसकी क्षतिपुर्ति की मांग करते हुए स्थानीय पीड़ितों ने निकुञ्ज में निवेदन दिया है । निकुञ्ज आसपास के ठाकुर द्वारा, शिवपुर, नेउलापुर, सुर्यपटुवा, मनाउ, पाताभार और गोला लगायत के गाविस में वर्षो जंगली हाथी ने घर गोठ तोड़ने और अन्नवाली नुकसान किया है । इसी तरह जंगली हाथी के समूह ने दो दिन पहले से चार समूह में आकर उसी गाबिस के ५ घर तोड़ दिए हैं । शुक्रवार हाथी ने उल्टनपुर–१, खल्लागाँउ–८, जोधीपुर–२ खोनपुर–९ और राजिपुर–४ के क्रमशः डुलारे थारु ,बालकृष्ण थारु, बसन्त थारु, डुहुना थारु और जग्लु थारु का घर तोड़ दिया है । निकुञ्ज के गेरुवा उपभोत्ता समिति ने घर टूटने का १ हजार ५ सौ , बालिनाली क्षति होने पर रु ५ सौ और मृत्यु होने पर प्रतिव्यक्ति १ लाख रुपैया क्षतिपुर्ति देती आई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com