Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गरीमा चौधरी के अभिभावक के साथ सरकार द्वारा तीन बूँदे समझौता

 

काठमांडू, भाद्र ७ – गरीमा चौधरी के अभिभावक के साथ सरकार ने तीन बूँदे समझौता किया है ।
गृह मंत्रालय में हुए इस वार्ता के बाद सरकार ने तीन बूँदे समझौता किया है । शनिवार गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने हत्या की गई बालिका के अभिभावक को वार्ता के लिए सिमरा से काठमांडू बुलाया था । काठमांडू  के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से बालिका के अभिभावक को कृषि मंत्री गिता चौधरी ने गृह मंत्रालय में लाया । गृहमंत्री गुरुङ, कानून मंत्री सोबिता गौतम, भौतिक पूर्वाधारमंत्री सुनिल लम्साल, महिला बाल बालिका मंत्री सिता वादी की उपस्थिति में परिवार के साथ तीन बूँदे समझैता किया गया है ।
समझौता   में जघन्य अपराध की घटना में नागरिक अपेक्षा अनुसार विद्यमान कानून परिमार्जन करने का उल्लेख है । समझौता में कहा गया है कि सजा से जुड़े मौजूद कानूनी प्रावधानों की समिक्षा करना और सात दिनो के भीतर एक प्रतिवेदन पेश करना ।
समझौता में इस बात का भी उल्लेख है कि बच्ची के अभिभावक की इच्छा अनुसार बच्ची की प्रतीमा बनाने मेंं पूर्वाधारमंत्री सुनिल लम्साल स्थानीय तह के साथ समन्वय करेंगे ।
इसी तरह ,बालिका गरिमा चौधरी के अभिभावक अपने रीति रिजाज अनुसार बच्ची की अन्त्येष्टि करेंगे । उक्त समझौते में मंत्रियों के साथ बच्ची के पिता मनोजकुमार चौधरी और माँ मानमति चौधरी के हस्ताक्षर है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com