Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम कुछ इस तरह का

 

काठमांडू, भाद्र ७ – अभी देशभर में मानसूनी हवाओं का प्रभाव है । जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि मानसून के न्यून चापीय रेखा सरदर स्थान के आसपास है । आज (रविवार) सुबह गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की बारिश हुई है । पिछले एक घंटें में कपिलवस्तु के भगवानपुर में ८.८ मिली मीटर और म्याग्दी के कुहुन में ५ मिलि मीटर बारिश मापन की गई है ।
पिछले चौबीस घंटें में सिन्धुपाल्चोक के गोब्रे में १३६ मिली मीटर, बोल्डे में ८७.८ मिलि मीटर, ललितपुर के गोदावरी में ५५.४ मिलिमीटर, इलाम के माइपोखरी में ७८.४ धनुषा के हार्दिनाथ में ५५.४ मिलिमीटर बारिश मापन की गई है । आज दिन में देशभर में साधारणतह बादल लगे रहने का पूर्वानुमान है ।
हिमाली भू–भागों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन, बिजली सहित मध्यम बारिश होने तथा बर्फबारी की संभावना है । पहाड़ी भू–भागों के बहुत से स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित मध्यम बारिश की संभावना है ।
कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के तराई भू–भागों के कुछ स्थानों में, मधेश प्रदेश तथा लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई भू–भागों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन बिजली सहित मध्यम बारिश होने की जानकारी महाशाखा ने दी है । कोशी, बागमती, गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों के एक–दो स्थानों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है । आज की रात भी देशभर साधारणतह बादल लगे रहेंगे ।
महाशाखा ने बताया है कि देश के हिमाली भू–भागों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन, बिजली सहित मध्यम बारिश, तथा बर्फबारी की संभावना है ।
कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों के कुछ तथा लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन, बजिली सहित मध्यम बारिश की संभावना है ।
इसी तरह कोशी प्रदेश के तराई भू–भागों के कुछ स्थानों में, मधेश प्रदेश तथा बागमती और गण्डकी प्रदेश के तराई भू–भागों के कुछ स्थानों में, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई भू–भागों के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन, बिजली सहित मध्यम बारिश की संभावना है ।

यह भी पढें   नाम से नहीं, कर्मों से बनती है शख्सियत : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com