Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोना चांदी व्यवसायी का पदस्थापन तथा पद हस्तांतरण भव्यता के साथ संपन्न

 

जनकपुरधाम/ मिश्री लाल मधुकर जनकपुरधाम । सोना चांदी व्यवसायी संघ का पदस्थापन तथा पद हस्तांतरण शनिवार की रात जनकपुरधाम में भव्यता के साथ संपन्न हुयी। पवन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम का प्रमुख अतिथि नेपाल सरकार के पूर्व गृह मंत्री तथा उप प्रधानमंत्री श्री विमलेन्द्र निधि थे वही विशिष्ट अतिथि मधेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जीतेन्द्र सोनल थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद से वोलते हुए विमलेन्द्र निधि ने कहा कि नेपाल के प्रजातंत्र आन्दोलन में सोना चांदी व्यवसायियों का महत्वपूर्ण योगदान हैं। किसी भी धार्मिक तथा सामाजिक कार्यो में सोना चांदी व्यवसायी बढ चढकर भाग लेते हैं। निधि ने कहा कि सोना चांदी को विलासिता कर नेपाली कांग्रेस की पहल पर घटकर 0.5 फीसदी हुआ। इसमें जनकपुरधाम के सोना चांदी व्यवसायी तथा मैं अपने स्तर पर तत्कालीन अर्थ मंत्री से मिलकर पहल की।उन्होंने कहा कि राष्ट्र का समृद्धि का मानक सोना ही होता हैं।
मधेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जीतेन्द्र सोनल ने कहा कि सोना चांदी व्यवसायी को सुरक्षा की आवश्यकता हैं। पुलिस प्रशासन विना सूचना के दूकान पर छापा मारकर व्यवसायी को तंग करता हैं। सोना चांदी व्यवसायी की एकता का नतीजा है कि आज यह व्यवसाय फल फूल रहा है।
पवन कुमार ठाकुर ने निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष राजीव कुमार चंदन को पद हस्तांतरण किए। प्रमुख अतिथि, तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारिणी टीम को प्रमाण पत्र हस्तांतरण किए।इस अवसर पर जनकपुरधाम के दीर्घकालीन सोना चांदी व्यवसायी हरद्वारी लाल सिंघानिया, शिवशंकर साह सहित अन्य व्यवसायी को टोकन आफ लव तथा अंग बस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेपाल सोना, चांदी,रत्न व्यवसायी संघ के महासचिव नीर बहादुर विश्वकर्मा,पूर्व विधायक जसपा नेता परमेश्वर साह, जलेश्वर के मेयर सुरेश साह सोनार, मटिहानी के मेयर हरि प्रसाद मंडल, मनीष रमण साह, राम चंद पंजियार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com