Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकबार फिर सबसे पहले मित्र राष्ट्र भारत ने सहायता का हाथ बढाया

 

काठमांडू:

नेपाल की मुश्किल घडी में एकबार फिर सबसे पहले मित्र राष्ट्र भारत ने सहायता का हाथ बढाया है । सहायता सामग्री की पहली खेप काठमान्डू पहुँच चुकी है ।

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने  फोन कर संवेदना जताने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा है। बालेन शाह ने कहा है कि वह मुश्किल समय में नेपाल के प्रति एकजुटता दिखाने और मदद की पेशकश के लिए पीएम मोदी की सराहना करते हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके फोन कॉल और गहरी संवेदनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इस मुश्किल समय में नेपाल के प्रति एकजुटता दिखाने वाले आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और मदद की उदार पेशकश की हम दिल से सराहना करते हैं। एकजुटता का यह भाव हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के मज़बूत रिश्तों को दर्शाता है, जिन्हें हम बहुत महत्व देते हैं।
भारत ने नेपाल को राहत सामग्री भेजी
भारत ने बुधवार रात सैन्य परिवहन विमान के जरिये नेपाल को राहत सामग्री की पहली खेप भेजी। नेपाल में तिब्बत से लगी सीमा के पास अचानक आई बाढ़ में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है और बड़े पैमाने पर तबाही मची है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेपाल के अपने समकक्ष बालेन शाह से बातचीत करने के कुछ घंटे बाद राहत सामग्री भेजी गई।

यह भी पढें   प्रचण्ड से मिलने पहुँचे नेकपा के असंतुष्ट प्रदेश सभा सदस्य

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर कहा, “इस कठिन समय में भारत के लोग नेपाल के अपने बहन-भाइयों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।” उन्होंने कहा, “भारत नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत प्रयासों के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ करीबी समन्वय कर रही हैं।”

जयशंकर ने राहत सामग्री भेजने की पुष्टि की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने नेपाल में बाढ़ से निपटने में मदद के लिए 10 टन मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री और आवश्यक दवाएं भेजी हैं। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से निपटने के प्रयासों में मदद के लिए 10 टन मानवीय सहायता सामग्री और आवश्यक दवाएं भेजी गई हैं।” उन्होंने कहा, “हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों और इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। चुनौती की इस घड़ी में भारत नेपाल और उसके लोगों के साथ खड़ा है।” राहत सामग्री भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान से भेजी गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com