Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काठमांडू पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

 

16 भाद्र, काठमांडू।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद नेपाल पहुंचे हैं। वे 10 भाद्र को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर मंगलवार को काठमांडू पहुंचे।

सोनू सूद ने बाढ़ के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया के जरिए नेपाल के लोगों के प्रति दुख और संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने प्रभावित नागरिकों की हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया था।

नेपाल आने से पहले अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “नेपाल, तुम अकेले नहीं हो। हम भोजन, आश्रय और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी मदद लेकर आ रहे हैं।”

यह भी पढें   दिशा मिले तो जीवन की ऊर्जा बन जाती है, परिवर्तन की शक्ति : बिमल सरार्फ

सोनू सूद राहत सामग्री के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की सहायता और पुनर्वास अभियान में सहयोग देने के उद्देश्य से नेपाल पहुंचे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com