Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रसुवा बाढ़: भारत फिर से बनाएगा त्रिभुवन त्रिशूली माध्यमिक विद्यालय

 

16 भाद्र, काठमांडू।

रसुवा की विनाशकारी बाढ़ में बह गए त्रिभुवन त्रिशूली माध्यमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण भारत सरकार करेगी। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र दवाड़ी से बातचीत कर स्कूल को दोबारा बनवाने का आश्वासन दिया है।

पिछले सप्ताह आई अचानक बाढ़ में नुवाकोट जिले के विदुर स्थित त्रिशूली बाजार में बना विद्यालय पूरी तरह बह गया था। हालांकि बाढ़ आने से पहले ही प्रधानाध्यापक राजेन्द्र दवाड़ी ने सभी विद्यार्थियों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया, जिससे बड़ा मानवीय नुकसान टल गया।

यह भी पढें   भूस्खलन के कारण त्रिभुवन राजपथ अवरुद्ध

यह विद्यालय 1950 के दशक में त्रिशूली जलविद्युत परियोजना के निर्माण के दौरान भारतीय सहयोग से स्थापित किया गया था। विद्यालय का नया भवन भी वर्ष 2022 में भारत के एचआईसीडीपी (High Impact Community Development Projects) कार्यक्रम के तहत बनाया गया था।

विद्यालय के बाढ़ में बह जाने के बाद भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने प्रधानाध्यापक दवाड़ी को भरोसा दिलाया कि विद्यालय का पुनर्निर्माण भी भारत सरकार ही कराएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com