Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वोच्च अदालत में लगी आग

 

काठमांडू, भाद्र १८ – सर्वोच्च अदालत में बुधवार (भाद्र १७) की रात आग लग गई । नए भवन के निचले तल्ले में आग लगने से कुछ कागजात जल गए हैं ।
हलांकी यह आग कैसे लगी इसकी अभी जाँच ही चल रही है । यह जाँच सर्वोच्च प्रशासन और प्रहरी अपने तरीके से कर रही है । सर्वोच्च के प्रवक्ता अर्जुन कोइराला ने जानकारी दी है कि‘अंडरग्राउंड’में आग लगी और सामान्य क्षति हुई है । उन्होंने बताया कि “अब रात कहे या गुरुवार की सुबह १ बजे के आसपास अंडरग्राउंड में आग लगी । शायद किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दिया ? बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से हुआ या कुछ और ? प्रशासनिक और प्रहरी अपने तरीके से छानबीन कर रही है ।”उन्होंने यह भी बताया कि –कोई खास क्षति नहीं हुई है ।
उनसे प्रश्न किया गया कि क्या घटना नियतवश की गई है ? इस प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “प्रहरी अपने तरीके से जाँच कर रही है । अवाञ्छित गतिविधि है या नहीं ये तो जाँच् के बाद ही मालूम होगा ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com