नेपाल की लगातार दूसरी जीत
काठमांडू, भाद्र १८ – एसीसी प्रीमियर कप में नेपाल ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है । मलेशिया में हो रहे इस खेल में नेपाल ने मलेशिया को ६ विकेट से पराजित किया है । गुरुवार को सम्पन्न हुए इस खेल में मलेशिया ने नेपाल को १०४ रन का लक्ष्य दिया था जिसे नेपाल ने २१.४ ओवर में ४ विकेट खोकर पूरा कर लिया ।
नेपाल की ओर से अर्जुन कुमा ने अविजित ४५ रन बनाए । इशान पान्डे ने २० तथा दीपेन्द्रसिंह ऐरी ने अविजित १२ रन बनाए । इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया ने ३२.३ ओवर में ऑलआउट होकर १०३ रन बनाए । मलेशिया के लिए कप्तान साइद अजिज ने सर्वाधिक ३० रन बनाए । इसी तरह अकिल वाहीद ने २४ रन बनाए।
विरानदीप सिंह ने १४, मुहम्मद स्याहदात राम्ली ने १३ रन बनाए
इसी तरह नेपाल के लिए करण केसी ने ४ विकेट लिए । ललित राजवंशी ने २ तथा हेमन्त धामी, सन्दीप लामिछाने और दीपेन्द्रसिंह ऐरी ने १–१ विकेट लिए । इससे पहले नेपाल ने पहले खेल में बहराइन को पराजित किया था । अब रविवार को नेपाल का सामना हांगकांग से होगा ।


