Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाकाबन्दी को सफल बनाने के लिए मितेरी पुल पर फिर से टेन्ट लगाया गया

 

बीरगंज, कार्तिक २५ गते ।

tent-2
कार्तिक १५ गते मध्य रात्रि में नेपाल पुलिस ने दमन की नीति अपनाते हुए बीरगंज के मितेरी पुल में आक्रमण करते हुए सोए हुए आन्दोलनकारियों के टेन्ट को जलाने के साथ ही आन्दोलनकारियों को भी जलाने का प्रयास किया था । आज एक बार् फिर पूरे उत्साह के साथ टेन्ट को लगाया गया जाडे से बचने की भी पूरी व्यवस्था की गई है । नाकाबन्दी को पूरी तरह सफल बनाने की कोशिश की जा रही है । सद्भावना के के.स.निजामुद्दिीन समानी ने कहा है कि बीरगंज का नाका पूरी तरह ठप्प किया जा रहा है । त्योहार हो, वर्षा हो, जाड़ हो, गर्मी हो हमें किसी बात की परवाह नहीं है । मधेश के आन्दोलन को सफल बनाने के लिए बारा पर्सावासी तैयार है । हाल में ही चीन के झण्डा को जलाने के आरोप में १० दिन की गिरफ्तारी के बाद मुक्त हुए नेता ओमप्रकाश सर्राफ ने आन्दोलन और नाकाबन्दी को और भी कड़ा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की । दीपावली के दिन भी मितेरी पुल पर रामकिसोर यादव, इमदाद गदी, ओमप्रकाश सर्राफ, रमेश गुप्ता आदि के साथ ही हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं की सहभागिता थी । हि.सं.

यह भी पढें   एनपीएल में आज काठमांडू–कर्णाली और सुदूरपश्चिम–चितवन के बीच मुकाबला

tent-1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com