Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में विशाल विरोध सभा सम्पन्न

 

बीरगंज, मंसिर १० गते बिहिवार ।

मधेश आन्दोलन के १०५वें दिन बीरगंज के घन्टाघर में विशाल विरोध सभा सम्पन्न हुआ । मधेशी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सभा में युवा नेता धर्मेन्द्र पटेल, रोशन पटेल, शेख मुना, राहुल गुप्ता, विष्णु गुप्ता आदि ने सभा को सम्बोधन किया सहजीकरण युवा नेता अनिल गुप्ता ने किया । युवा नेता ओमप्रकाश सर्राफ की अध्यक्षता में सभा सम्पनन हुआ । सभाध्यक्ष ओमप्रकाश सर्राफ ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मधेश में लगाए हुए विशेष सुरक्षा योजना की हम घोर विरोध करते हैं । मधेश में सरकार अघोषित युद्ध कर रही है और मधेशियों की हत्या करवा रही है । यदि मधेश में मधेशी नेपाली नहीं हैं तो मधेश से सेना, प्रहरी और प्रशासन हटाना पड़ेगा । आन्दोलनकारियों पर झूठा आरोप लगा कर उसे गिरफ्तार किया जा रहा है । हम उनकी अविलम्ब रिहाई की जोरदार माँग करते हैं । एमाले साँसदों की भारतीय राजदूत के देश निकाला करने की माँग अन्तर्राष्ट्रीय कूटनीतिक सम्बन्ध का अपमान है । ऐसे माँगों से देश और भी संकट में पड़ सकता है । सभा में हजारों की संख्या में जन समुदाय उपस्थित थे और जय मधेश का नारा लगा रहे थे ।

यह भी पढें   नेपाल में अगले तीन दिनों तक नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी, रसुवा-नुवाकोट में फ्लैश फ्लड का हाई अलर्ट

birganj

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com