लाहान अपने पुराने फर्म में वापस – नेपाल सरकार के मुँह में पोती कालिख
मनोज बनैता, लाहान, ८ मंगसिर ।

कुछ दिनो से ठंड पड़े लाहान का आन्दोलन बीते हुए दो दिन से अपने जानेवाले गरम मिजाज में दिख रहा है । लाहान की आवाम अब ये महसूस करने लगे हंै कि बगैर लाहान के गर्जन से ये खसवादी सुनने वाले नहीं हंै । मधेशी युवा लाहान के हरेक नुक्कड़ पर सरकार के विरोध में उतर आयी है । आज सवेरे से मधेशी युवा लोग हरेक सरकारी दफतरो के बोर्ड में नेपाल सरकार की जगह मधेश सरकार लिख रहे हंै । हजारों की तादाद में एकत्रित हुवे संर्घषशील युवा यातायात, विधुत, नापी, राजश्व, मालपोत, हुलाक लगायत के सरकारी दफतरो में मधेश सरकार लिखने का काम पूरा कर चुका है ।

मधेशी युवा धनेश्वर यादव, बिरु यादव, प्रयाग यादव और विजय महतो के नेतृत्व मे बड़ी सयंमता के साथ मधेश सरकार लिखने वाला काम को अंजाम दिया है । धनेश्वर यादव नेपाली प्रशासन को चुनौती देते हुवे कहा है कि “तुम्हारे डंडे और गोलीयों की बौछार से अब हम नहीं हंै डरनेवाले । निर्दोष जनता को सताने का काम बन्द करो वरना मधेशी युवा तुम लोगो को नही बख्सेगा ।”
संघिय समाजवादी फोरम के युवा नेता विजय महतो का कहना है पुलिस दंगा भड़काने का काम कर रही है । हमारे आन्दोलन में राज्य की तरफ से घुसपैठ करबा के गंगा जैसे पवित्र आन्दोलन को बदनाम करने की साजिश हो रही है । पुलिस गाली गलौज कर के आन्दोलनकारियों को भड़काने में लगे है ।”
युवा नेता बिरु यादव ने कहा है कि अगर सरकार अभी भी अपनी बेबुनियादी हठ त्याग नहीं करता तो मधेश स्वतन्त्र देश बनने में अब ज्यादा समय नहीं लेगा । उनहोने ये भी कहा कि मरता क्या न करता, गान्धीवाद के सिद्धान्त पर चल रहा मधेश आन्दोलन अगर जरुरत पड़ी तो सुभाष चन्द्र बोस को भी जन्म दे सकता है ।


