Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु में युवा जमघट के अवसर में युवाओं ने जारी किया “११ बुँदे घोषणापत्र”

 

दिलिप कुमार यादव, कपिलवस्तु , २ जनवरी |

कपिलवस्तु जिला के युवाओं ने युवा के समग्र विकास के लिए ११ बुँदे घोषणापत्र जारी किया है । युएनएफपिए के आर्थिक सहयोग में जिला विकास समिति कपिलवस्तु द्वारा आयोजित “दिगो बिकासमा युवाको लगानी ” नारा के साथ स्थानीय योजना तर्जुमा प्रक्रिया में युवा के सहभागिता सन्दर्भ में आयोजित युवा भेला २०७२ में सहभागी युवाओं ने घोषणापत्र जारी किया है । घोषणापत्र में जिला में छुटे हुए गाविस और नगरपालिकाओं में गाविस स्तरीय युवा संजाल और इलाकास्तरीय युवा संजाल गठन करना जिला में व्याप्त हानिकारक प्रचलन (बाल विवाह, खुला दिशा, निरक्षण, कुपोषण, घर में शुन्य प्रसुती, लैंगिक हिंसा) न्युनीकरण करने के लिए युवा संजाल को सक्रिय बनाने, स्थानीय निकाय द्वारा संचालित अभियान (बाल बिबाहमुक्त गाविस, घरमा शुन्य प्रसुती, नमुना स्वास्थ्य गाउँ, पूर्ण साक्षरता गाविस, पुर्ण खोप, कुपोषितमुक्त गाविस, गाविस खुला दिशामुक्त जिला) में युवा सहभागिता सुनिश्चित करने का बिषय उल्लेख किया हुआ है ।

यह भी पढें   सीमा पर सख्ती या मधेश को अस्थिर करने की साजिश ?

Kapilavastu gate

जिला के ४ नगरपालिका और २० गाबिस के युवा के समूह ने इससे पहले जारी हुए युवाओं के त्रिबर्षीय रणनितीक कार्ययोजना के सुचकों को पूरा करने के लिए एक बर्ष की कार्ययोजना समेत तय किया है । रणनितीक कार्य योजना के चार स्तम्भ यौन तथा प्रजनन स्वास्थ्य सेवा तथा सुविधा की पहुँच और उपयोग, उद्धमशीलता विकाश और रोजगार के अवसर, स्थानीय योजना तर्जुमा प्रक्रिया, शासन तथा विकास प्रक्रिया में युवा की संलग्नता और व्यक्तित्व तथा संस्थागत विकास में निर्धारित योजना के २० प्रमुख सवाल का बार्षिक योजना तैयार किया है । इस अवसर में जिबिस के सामाजिक विकास अधिकृत बासुदेब जमरकट्टेल ने राष्ट्रीय युवा नीति २०७२ ओर स्थानीय निकाय की भुमिका, युएनएफपिए के फिल्ड अफिसर चित्र महतो ने योजना, योजना की प्रकृति, योजना का महत्व, प्रकार और स्तर के बारे में स्पष्ट किया और सूचना अधिकृत राजन पोख्रेल ने जिला में बने त्रिबर्षीय जिला युवा रणनितीक योजना के बिषय को समेटा था । इस अवसर में बोलते हुए जिला युवा संञ्जाल के अध्यक्ष दिलिप कुमार यादव ने कहा कि युवा खेलकूद के कार्यक्रम की मात्र माँग करने की अपेक्षा गाँव के स्तर के योजना, कार्यक्रम में युवा का बिषय उठाने के साथ अनुगमन के पक्ष में समेत ध्यान देना आवश्यक है यह कहा । जिला युवा संञ्जाल के अध्यक्ष दिलिप कुमार यादव की अध्यक्षता, सूचना अधिकृत राजन पोख्रेल ने स्वागत तथा उदेश्य में प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम का सञ्चालन जिला युवा सञ्जाल के सदस्य अस्मिता घिमिरे ने किया । जिबिस के शासन विज्ञ राजेन्द्रमान श्रेष्ठ, जिबिस के नारायण रेग्मी सहित सम्बन्धित गाबिस क सचिव और नगरपालिका के प्रतिनिधी, पत्रकार , युवा क्लब के सदस्य लगायत की सहभागिता थी । कार्यक्रम सहज नेपाल के सभाहाल चन्द्रौटा में सम्पन्न हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.