Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ़ायदे का सौदा ,सस्ता स्मार्टफ़ोन हो सकता है

 

BBC:महंगा रोये एक बार. सस्ता रोये बार-बार. इस कहावत को सुनकर तो ऐसा लगता है कि सभी को महंगा स्मार्टफ़ोन ही ख़रीदना चाहिए. लेकिन ये कहावत कम से कम स्मार्टफ़ोन के मामले में तो लागू नहीं होता है. सस्ते एंड्रायड फ़ोन का स्क्रीन आईफ़ोन या सैमसंग एस-6 जैसा नहीं दिखता है लेकिन परेशान न हों, सस्ते स्मार्टफ़ोन के कई फ़ायदे भी हैं, सबसे बड़ा फ़ायदा तो यही है कि वो सस्ता है.

सस्ते स्मार्टफ़ोन जिनका स्क्रीन रिज़ाल्यूशन कम होता है वो बैटरी भी कम खाते हैं. महँगे हाई डेफ़िनिशन स्क्रीन वाले फ़ोन बहुत बैटरी खाते हैं इसलिए कुछ ही घंटे में आप स्मार्टफ़ोन को फिर से चार्ज करने के लिए जगह ढूंढने लगते हैं.

महँगे स्मार्टफ़ोन में दिमाग़ तो बहुत होता है लेकिन उसको चलाने के लिए एनर्जी थोड़ी कम.

 

महँगे स्मार्टफ़ोन का साइज़ भी अब बड़ा होता जा रहा है. अगर आपको बड़े स्क्रीन की ज़रूरत नहीं है तो महँगा फ़ोन क्यों ख़रीदेंगे? बड़े स्क्रीन का मतलब है ज़्यादा बैटरी खपत.

महँगा फ़ोन ख़रीदकर ही छुटकारा नहीं मिलेगा, उसके बाद बैटरी को चलाते रहने के लिए आपको एक पावर बैंक साथ में रखना पड़ेगा.

कई सस्ते या बजट स्मार्टफ़ोन में आपको नए तरह के मिनी एसडी कार्ड लगाने की ज़रुरत नहीं होती है. उसमें आपके पुराने एसडी कार्ड ही काम करते हैं.

अगर आप मोबाइल गेम ज़्यादा नहीं खेलते हैं और सिर्फ़ थोड़े बहुत गानों और तस्वीरों के लिए एसडी कार्ड रखना चाहते हैं तो ये आपके काम आ जाएंगे.

अब 100 जीबी तक के एसडी कार्ड आसानी से मिल जाते हैं जो आपके सस्ते स्मार्टफ़ोन में लग जाएंगे जो आईफ़ोन के स्टोरेज़ से काफ़ी ज़्यादा है.

और ये भी कि फ़ोन के गिरकर टूट जाने, पानी में ख़राब होने या गुम जाने पर आपको अफ़सोस थोड़ा कम होगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com