Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार से चलरही वार्ता समाप्त होने की घोषणा

 

काठमाण्डू,19 जनवरी । सरकार से चलरही वार्ता आज विधिबत् समाप्त होने की घोषणा कर दी गयी है । तमलोपा कार्यालय में आयेजित पत्रकार सम्मेलन में मधेशी वार्ता टोली के सदस्यों ने संयुक्तरूप में कहा कि प्रधानमन्त्री के पी शर्मा ओली नही चाहतें है की मधेश की मांग पूरा हो ।tripathi 21

टोली ने आरोप लगाया है कि पहले जिस बात पर सरकारी टोली से सहमति हो गयी थी उसे भी प्रधानमन्त्री ने नही माना है । मधेसी वार्ता टोली ने कहा है कि एमाले,कांग्रेस और माओवादी सभी केवल संविधान संसोधन करके मधेशी को फुसलाना चाहते हैं । ये तीनो प्रमुख दल सीमांकन पर कुछ नही बात करना चाहते हैं ।tripathi

यह भी पढें   बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी

मधेशी दलों दवारा दिखाई गयी अधिकतम लचकता को सत्तारूढ़ दल द्वारा अस्वीकार कर दिया गया । वार्ता के नाम पर केवल समय की बर्बादी हो रही है । इसलिये अब वार्ता केवल शिर्षर्थ नेताओं के बिच ही हो सकती है । वार्ता टोली का औचित्य अब समाप्त हो गया है । पत्रकार सम्मेलन में श्री लक्षमनलाल कर्ण, श्री हृदेश त्रिपाठी,श्री रामनरेश यादव,श्री गोविन्द चौधरी लगायत मधेशी दल के नेता मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com