Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले नेता यादव द्धारा पार्टी परित्याग-मधेश माँ के लिए पार्टी तो क्या जान भी देंगे

 

मनोज बनैता, लाहान,१९ जनवरी ।

नेकपा एमाले सगरमाथा अञ्चल कमीटि का पूर्व सदस्य एवं युवा संघ नेपाल का पूर्व उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने मंगलवार एमाले पार्टी परित्याग करने की घोषणा किया है । उन्होंने बलिदान दिवस के अवसर में पार्टी छोड़ने का निर्णय कुछ दिन पहले ही ले लिया था । मधेश आन्दोलन ३ के शुरुवात से ही नेता यादव का योगदान अव्वल रहा है । कई बार पुलिस के यातना के शिकार और गिरफतार भी हो चुके नेता यादव ने कहा है कि मधेश माँ के लिए हम सिर्फ पार्टी ही नहीं अपने जीवन की भी आहुति भी देनी पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे ।satynarayan

माघ ५ गते मधेस बलिदानी दिवस के दिन एमाले पार्टी परित्याग कार्यक्रम में बोलते हुए नेता यादव ने कहा कि करीब २५ वर्ष से उन्होंने राजनैतिक यात्रा को जारी रखा और उनका राजनैतिक सिद्धान्त हमेशा माक्र्सवाद लेनिनवाद रहा और आगे भी रहेगा । नेता यादव ने ये स्पष्ट किया है कि वो अपने सिद्धान्त से एक कदम भी पीछे हटनेवाले नहीं हैं । उन्हाेंने कहा कि नेपाल के सन्दर्भ मे माक्र्सवाद को कथित खस अहंकारवादीयों ने अभी तक सिर्फ अपने समुदाय के हित मे ही प्रयोग किया है । मधेस आन्दोलन पाँच महिना से भी लम्बा समय तक चलने पर भी वर्तमान सरकार आन्दोलन को सम्वोधन ना करके उल्टे दमन की नीति अख्तियार करना ही सबसे बड़ा प्रमाण है उस बात का कि ये सरकार मधेश के प्रति कितना वफादार है ।stya

यूवा नेता सत्यनारायण यादव को पत्रकार महासँघ की ओर से जिवछ उदासी, मानवअधिकारकर्मी दुर्गा महतो, समाजवादी फोरम के सिरहा जिला सचिव प्रयाग यादव लगायत दर्जनों व्यापारी, विधार्थी, और बुद्धिजीवियों ने एमाले पार्टी परित्याग करनेपर वधाई एवं स्वागत किया है । पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने नेता यादव को मधेश पथ मे सफलता प्राप्त हेतु शुभकामना प्रदान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com