Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में नेपाली काँग्रेस आक्रोशित, सभापति रामसरोज यादव ने मोर्चा को दिया चेतावनी

 

कैलास दास,जनकपुर, माघ १९ । दो दिनों से नेपाली काँग्रेस के कार्यकर्ता के घर पर हो रहे आक्रमण के वाद आज नेपाली कांग्रेस ने पत्रकार सम्मेलन आय्जना करके अपना आक्रोस जताया है | नेपाली काँग्रेस धनुषा का सभापति रामसरोज यादव ने कहा कि संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा अब अराजकता खोज रहा है । किसी के घर जाकर आगजनी करना, तोडफोड करना और पथ्थरवाजी करना कहाँ की राजनीति है । यह तो पुरा पुरा अलोकतान्त्रिक चरित्र रहा उन्होने दुबारा शब्द को दोहराया ।
नेपाल प्रेस युनियन द्वारा जनकपुर में मंगलवार को किया गया प्रेस कन्फ्रेस में उन्होने यह भी कहा कि किसी भी हालत में बिना किसी अवरोध के गावँ तथा नगर, वडा अधिवेशन होगा । उन्होने यह भी कहा कि नगर का ८० प्रतिशत वडा अधिवेशन सम्पन्न हो चुका है । ramsroj yadav
सभापति यादव ने धनुषा क्षेत्र नं. ५ के कुछ जगहे में  विवाद है यह मै स्वीकार करता हूँ । लेकिन धनुषा में शान्तिपूर्ण तरिका से अधिकांश जगह पर हो चुका है । उन्होने यह भी कहा कि लोकतन्त्र में विरोध करना उचित है किन्तु हिंसात्मक गतिविधि करना अराजकता एवं अलोकतान्त्रिक सिद्धान्त है । ऐसी गतिविधि रोक्ने के लिए उन्होने मोर्चा के नेता तथा कार्यकर्तागण से आग्रह भी किया है ।
सभापति यादव ने किसी भी हालत में नेपाली काँग्रेस धनुषा का अधिवेशन रुकने वाला नही है चाहे उसके लिए जो भी करना परे । शान्तिपूर्ण तरीका से अधिवेशन हो जाए इसके पक्ष में पहले भी थे और आज भी है । लेकिन अगर हिंसात्मक गतिविधि अपनाया तो काँग्रेसी भी प्रतिकार में बाध्यता वस उतर सकता है बताया ।
उन्होने यह भी दावा किया की अब मोर्चा से ज्यादा कार्यकर्ता मधेश में काँग्रेस का है । काँग्रेस जब चाहे तब प्रतिकार के लिए उतर सकता है लेकिन काँग्रेस हिंसा नही चाहती है । लोकतन्त्रिक मर्यादा पालक काँग्रेस पार्टी है । अधिकार के आन्दोलन में काँग्रेस का भी समर्थन रहा कहते हुए लेकिन मोर्चा अपना जगह कही दुसरा न लेले उसके लिए इस प्रकार का गतिविधि में लगे है आरोप भी लगाया ।
सभापति यादव ने तालिवान का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार तालिवान में तालिवानी समूह अपना हुकुम अराजकता पूर्वक मच्चा रखी है उसी प्रकार यहाँ का मोर्चा करने पर लगे है लेकिन यहं की जनता शान्ति और विकास चाहती है अराजकता नही । मोर्चा तालिवानी शैली में आक्रमण करना छोड दे नही तो जनता के आगे परिणाम अच्छा नही होगा कहा ।
नेपाल प्रेस युनियन धनुषा का जिल्ला अध्यक्ष शैलेन्द्र झा के अध्यक्षता में हुआ पत्रकार सम्मेलन में पार्टी का धनुषा जिला सचिव कोमलकान्त झा सहित का व्यक्तिओं अपना विचार राखा था

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.