Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

या तो मौत या मुक्ति

 
  ओमप्रकाश सरार्फ, बीरगंज,६ फरवरी |
 ओमप्रकाश सरार्फ, बीरगंज
ओमप्रकाश सरार्फ, बीरगंज
नेपाल सरकार की लगातार की दमन की नीति, और अलोकतान्त्रिक रवैया के कारण आज सत्य ,न्याय और समानता की इस जंग में ऐसा आभास हो रहा   है कि ये जंग राक्षसी शक्ति को कामयाबी मिल रही है लेकिन ये दिवा स्वप्न से ज्यादा कुछ भी नहीं है क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नही. हो सकता। बिना योजना और कमजोर रणनीति कि तहत की गर्इ विश्व सब से बडी घट्ना क्रम में शुमार एक मधेस आन्दोलन अभी शिथिल जरुर  हुर्इ है लेकिन ज्ञात रहे कि इस आन्दोलन में मानव सागर की सहभागिता और एक्यवद्धता एवम समर्थन प्राप्त है ।
सभी वर्गो की इसमे आज भी सहानु भूति है और जन जन में आन्दोलन है हर मन में क्रान्ति है। आन्दोलन के ठेकदार लोग इस जन सैलाब के दम्भ में अपने आप को मधेस का एकलौता मसीहा साबित करने की राह में जनता की भावना का कदर नहीं किया और एक दूसरे को अन्डर स्टीमिट करते हुए निषेध की राजनीति की और जन भावना के मुताबिक ना आन्दोलन का पुनरावलोकन किया नाही महा गठबंधन बनाया और नही कोर्इ कार्यगत एकत ही की जिसके कडवा सत्य यह है कि जिस नेतृत्व का गुण गान होना चाहिए वहाँ निराशा और आक्रोश है। इस आन्दोलन में आन्दोलनरत दल में ना कोर्इ पिछ्ले दुर्घटना क्रम से सीख का प्रतीत हुआ ना ही वो उदार का भावना ना ही बडा सीना दिखा, दिखा तो सिर्फ दम्भ ,अहंकार और निषेध की राजनीति ,यहि सब कारणें से भी आन्दोलन अनाथ हो गया है। जो आन्दोलन में साथ और समर्थन मिला है उसके सब से बडा कारक है आन्दोलन का एजेन्डा और सरकार की संस्थागत बेइमानी ना कि नेतागन के कुशल नेतृत्व ,नेतागन ये समझने मे चूक रहे हैं कि जनता जनार्दन होती है और जनता सब जानती है। नेता का काम जनता के भावनाओं की कदर करना है ना कि सिर्फ काठमाडौ मे बैठकर बार्गेनिङ करना ।
IMG_4972
इतने बडे और लम्बे आन्दोलन मेंं मधेसी जनता ने बारम्बार  साबित किया है कि हम राजा जनक और भगवान बुद्ध के सन्तति हैं इस लिए सरकार के तमाम उक्साहट के बावजुद भी आपसी सदभाव और मेलमिलाप के भावना को जिन्दा रखा और सहिष्णुता को कायम रखा।हर एक सच्चा मधेसी आज भी दिल में जय मधेस के क्रान्ति के लिए लड रहा है हर गाँव के बस्ती बस्ती में पाँच साल के बच्चे भी जय मधेस का जय कारा माना रहा है। जब भी हम कोर्इ गाँव में जा रहे हैं हर माँ पूछ रही है कि क्या हमारी माँग पूरी होगी,जब शैक्षिक संस्था सन्चालन में आइ तो बच्चे बच्चे पूछ रहे थे कि क्या हमारी माँग पुराी हो गयी ? अर्थात आज भी हर मधेसी के दिल मे मुक्ति खातिर क्रान्ति है बस तलाश है तो कुशल ड्राइवर की, तलाश है सच्चे मधेस के पहरेदार की ,क्यों सभी की एक ही  आवाज है कि शहिद का सपना सकार करने लिए ,गलामी के जंजीर तोडने के लिए मसाले जलती रहनी चाहिए क्योकि  मौत मन्जूर है परन्तु गुलामी नहीं ,इसके लिए आन्दोलन का नवीकरण जरुरी है,नेतृत्व परिवर्तन जरुरी है ।
 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.