Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किसान ने हाथ में पकड़ा चीता का पंजा, करने लगा ढिशुम..ढिशुम

 

सवाई माधोपुर.फलौदी क्वारी गांव से करीब तीन किमी दूर खेत पर रखवाली कर रहे फलौदी निवासी एक किसान देवीलाल गुर्जर पर बुधवार रात को पैंथर ने हमला कर दिया।

किसान जख्मी हालात में वह खेत से 3 किमी पैदल चलकर घर पहुंचा। घर पहुंचने पर परिजनों ने उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। गुर्जर ने बताया कि वह खेत की रखवाली के लिए मेड पर बैठा हुआ था।

रात करीब 11 बजे किसी जानवर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गया। पलट कर देखा तो सामने पैंथर दिखाई दिया। उसने हिम्मत नहीं हारी। पैंथर को दुबारा हमला करता देख उसने अपने हाथों से पंजों को कसकर पकड़ लिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक पैंथर व उसके बीच गुत्थमगुत्था होती रही। बाद में वह भाग गया।

यह भी पढें   भैरहवा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के संचालन के लिए कूटनीतिक पहल जारी : वित्त मंत्री

सामान्य चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड में भर्ती पैंथर के हमले में गंभीर घायल हुए फलौदी निवासी देवीलाल गुर्जर ने बताया कि वह खेत की रखवाली के लिए मेड पर बैठा हुआ था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे किसी जानवर ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

हमला किए जाने से वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसने तुरंत संभलकर देखा तो सामने पैंथर दिखाई दिया। पैंथर के अचानक हमला किए जाने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी। पैंथर को दुबारा हमला करता देख उसने बिना समय गंवाए अपने हाथों से उसके पंजों को कसकर पकड़ लिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक पैंथर व उसके बीच गुत्थमगुत्था होती रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *