Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवाओं के लिए तीन दिवसीय तालीम आज से शुरु

 

youthदिलिप कुमार यादव, कपिलवस्तु, फागुन ५ गते ।
युवाओं के क्षमता विकास के लिए आज से तौलिहवा के होटल शंकर में नतीजा में आधारित योजना विषयक तालिम आज से शुरु हुआ है । स्थानीय निकाय में युवाओं की पहुँच , गाविस , नगरपलिका , जिला विकास समिति अदि जगहों से आए कार्यक्रम में युवाओं की पहुँच हो इस उद्देश्य के साथ तालीम की अयोजना की गई है । कार्यक्रम में प्रस्तावना लेखन तथा पेश करने निकाय में कौन सी प्रकृया अपनाने, रिर्पोट, प्रतिबेदन कैसे लिखा जाय आदि के विषय में जानकारी कराया जाएगा । आज शुरु हुए कार्यक्रम में जिला युवा संजाल कपिलवस्तु के अध्यक्ष दिलिप कुमार यादव की अध्यक्षता, युएनएफपिएका फिल्ड अधिकृत चित्र महतो, जिला विकास समिति के सुचना अधिकृत राजन पोखरेल की आतिथ्यता थी । कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में कार्यक्रम के सहजकर्ता शिताल पोखरेल ने बताया । कार्यक्रम में बोलते हुए अतिथि चित्र महतो ने जिला युवा संजाल द्वारा बनाए ३ वर्षों की रणनितिक योजना के अनुसार येसम्पन्न होने में खुशी व्यक्त की । इसी तरह सुचना अधिकृत राजन पोखरेल ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है युवा देश के कर्णधार होते है. इसलिए इनकी सहभागिता हर क्षेत्र में होनी चाहिए । जिला युवा संजाल द्वारा हो रहे कार्यक्रम के बारे मा जानकारी देते हुए जिला युवा संजाल के अध्यक्ष तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष दिलिप कुमार यादव ने कार्यक्रम की सफलता की कामना की । कार्यक्रम का सहजीकरण हेमन्त परार्ष और शिताल पोखरेल ने किया । कार्यक्रम में जिला भर के विभिन्न युवा क्लब तथा सुचना केन्द्र के २२ जना युवाओं की सहभागीता थी । युएनएफपिए, युवा अभियान, तथा जिला युवा संजाल के संयोजन में कार्यक्रम किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com