Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाहान में लाठी जुलुस प्रदर्शन, मधेश आवाम के मनोविज्ञान को सरकार समझे उसे अनदेखा करने की गलती ना करे

 

DSC03273मनोज बनैता, लाहान, १७ फरवरी । मधेसी मोर्चा द्धारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार बुधबार मधेस के सम्पूर्ण जिले में लाठी जुलुस प्रदर्शन किया गया ।
लाहान के आन्दोलन चौक से निकली जुलुस नगर परिक्रमा करने के बाद शहीद रमेश चौक में आकर कोण सभा में परिणत हुआ था । उक्त लाठी जुलुस में अधिकांश युवा वर्ग सम्मिलित थे । कोण सभा को कुछ महिला नेतृ और युवा नेताओं ने सम्वोधन किया था । कोण सभा को सम्वोधन करते हुवे सदभावना पार्टी के केन्द्रीय सलाहकार एवं नेपाल पत्रकार महासँघ सिरहा के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश्वर प्रशाद गुप्ता ने जोरदार भाषण करते हुए कहा कि हमारा आन्दोलन अभी रुका नही है । ये समय उर्जा संचित करने का समय है । अगर सरकार हमारे आन्दोलन के इस रुप को हमारी बुजदिली समझने कि गलती करेगी तो चैत्र में मधेश के आँधी और तुफान में अपने वजुद समेत जल के भष्म हो जाएगी । उन्होंने सरकार को ये हिदायत दी कि मधेशी आवाम के मनोविज्ञान को समझे उसे अनदेखा करन की गलती ना करे ।
इसी तरह संघीय समाजवादी फोरम की नेतृ रिता यादव ने कहा कि आन्दोलन का ये रुप परिवर्तन आवश्यक था । ये समय है सभी मधेशीयों एकजुट होने की और मधेशी भावना को एक जंजीर में बाँधने की । ये समय है तस्करों को पहचानने की । ये समय है शक्ति जुटाने की । खसवादी सरकार और उनके मातहत के मिडिया ने बाजार में मधेश आन्दोलन सम्वन्धी जो प्रचार किया है वो अर्थहीन और निराधार है । अगर सरकार ने इस माह में कोई सुनवाई नही की तो हमे कडेÞ से कडेÞ कदम उठाने हाेंगे ।
इसी तरह नेता सत्यनारायण यादव, विजय यादव, ललिता दास, प्रयाग यादव लगायत ने अपने अपने मन्तव्य रखे । आज के कार्यक्रम में मधेश आन्दोलन ०६२,०६३ के ज्यादातर योद्धा थे जिसकी वजह से ही पुर्व आन्दोलन ने अपना मुकाम पाया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com