Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेन्द्रनारायण निधि पुरस्कार प्रदान, राजेश्वर नेपाली सम्मानित

 

काठमान्डौ,२५फरवरी

काठमान्डौ, महिला आयोग के सभागार में महेन्द्र नारायण निधि स्मृति प्रतिष्ठान और महेन्द्र नारायण निधि मेमोरियल अस्पताल के द्वारा हर वर्ष की भाँति महेन्द्रनारायण निधि की ९५वें जन्मजयन्ती के अवसर पर महेन्द्रनारायण निधि राष्ट्रीय पुरस्कार और प्रेम सागरी देवी निधि पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ । साथ ही संविधान कार्यान्वयन के आसन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की गई ।

2016-02-25 20.33.25

इस वर्ष सम्मानित होने वालों में श्री गोपाल वाग, राजेश्वर नेपाली, शर्मिला पन्त, रमा पौडेल हैं । इन सभी को देश के हित में अपने अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने हेतु उक्त सम्मान और पुरस्कार दिया गया । प्रजातंत्र की लड़ाई में महेन्द्र निधि के योगदान को याद करते हुए उनके सहज और सरल व्यक्तित्व की चर्चा की गई । संविधान कार्यान्वयन के उपर पुष्पा भुषाल और अन्य वक्ताओं ने वक्तव्य रखा और कहा संविधान एक दस्तावेज है और इसे संशोधित कर के परिमार्जित करने का अवसर होता है । कार्यक्रम में, माननीय खिलराज रेगमी, विमलेन्द्र निधि, डा. बिमल कोईराला, दिनेश भट्टराई, सांसद कंचन वागे श्रेष्ठ आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com