Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्ताह के अन्दर दूसरी हवाई दुर्घटना

 

सप्ताह के अन्दर दूसरी हवाई दुर्घटना
काठमान्डौ । नेपालगंज से जुमला के लिए उडान एयर काष्ठमण्डप का विमान काली कोट के चिल्खाया गाविस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें चालक दल संतोष और दिनेश के साथ दो व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई है । आज दिन के दो बजे यह दुर्घटना हुई । यह विमान गाँव से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में हुई है । सर्वप्रथम दुर्घटना की सूचना स्थानीय नन्द कटुवाल ने फोन से दी । दुर्घटना के ढाई घन्टे के बाद चालक दल के दूसरे सदस्य की मृत्यु हुई जबकि एक चालक की मृत्यु विमान कें अन्दर ही हो गई थी । प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार अगर समय पर हेलीकाप्टर आता और उद्धारकार्य होता तो जान बच सकती थी । घायलों के अनुसार विमान में खराबी आने के बाद चालक ने विमान की अवस्था खराबह ोने की जानकारी दी और कहा कि आपलोग ना घबराएँ हम मर कर भी आपकी जान बचाएँगे । विमान का अवतरण सुरक्षित होने के बाद भी विमान का अगला हिस्सा खेत में धसने की वजह से चालकों को अपनी जान खोनी पड़ी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.