Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर रिकॉर्ड छठी बार जीता एशिया कप 2016

 

मीरपुर.टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर एशिया कप पर रिकॉर्ड छठी बार कब्जा जमा लिया। बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। बांग्लादेश ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने टारगेट को 7 बॉल शेष रहते जीत लिया। धवन ने टी20 करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई और 60 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 41 रन और कप्तान एमएस धोनी 20 रन बनाकर नॉट आउट रहे। टीम इंडिया को पहला झटका रोहित शर्मा (1) के रूप में लगा।

कैसी रही बांग्लादेश की इनिंगdhoni-asia-cup-2016
 
– बांग्लादेश ने बारिश से बाधित मैच में निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए।
– अंतिम पांच ओवर में 52 रन बने। सब्बीर रहमान 32 रन और महमुदुल्लाह 33 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
– उसे पहला झटका सौम्या सरकार (14) के रूप में लगा। उन्हें नेहरा ने पांड्या के हाथों कैच आउट कराया।
– टीम का स्कोर 30 रन ही हुआ था कि तमिम इकबाल (13) जसप्रीत बुमराह की बॉल पर LBW आउट हुए।
– 64 के स्कोर पर शाकिब अल हसन (21) को अश्विन ने बुमराह के हाथों कैच आउट कराया।
– इसके बाद विराट कोहली के एक शानदार थ्रो पर मुस्फिकुर रहीम (4) रन आउट हो गए। वे क्रीज में तो पहुंच गए थे, लेकिन उनका बैट हवा में ही था।
– ठीक अगली ही बॉल पर मुशरफे मुर्तजा बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें जडेजा ने कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
– टीम इंडिया की तरफ से अश्विन, बुमराह, नेहरा और जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.