Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यार्थी परिषद् के अधिवेशन की तयारी अन्तिम चरण में

 

विद्यार्थी परिषद् के अधिवेशन की तयारी अन्तिम चरण में
दिलीप कुमार यादव, कपिलवस्तु
12743513_1237384522943921_5614936051749189297_nप्राज्ञिक विद्यार्थी परिषद्, नेपाल के छठे राष्ट्रीय अधिवेशन चैत्र ६,७ और ८गते काठमाडांै में होगा ।नजदीक आ रहे अपने छठे राष्ट्रिय अधिवेशन के प्रचार प्रसार कार्य को परिषद् ने तीव्रता दी है । अधिवेशन को लेकर परिषद् ने देश के विभिन्न जगहों में आर्थिक सङकलन,भित्ते लेखन, पर्चा पम्फलेट ,पोष्टर , झण्डा तैयार करने, तोरन बनाने जैसे कार्य को तीव्र रुप में आगे बढाया है । काठमाडौं महानगर इकाई तथा बिभिन्न जिला इकाइ, नगर इकाई, क्याम्पस इकाई समिति ने अपने अपने प्रयास से परिषद् के छठे राष्ट्रिय अधिवेशन में सहभागी होने के लिए उत्साह के साथ तीव्र तैयारी में लगे हुए हैं ।
देश के वर्तमान अवस्था और इस के निकास , शिक्षा क्षेत्र के वर्तमान अवस्था , राष्ट्रिय सुरक्षा सामाजिक समरसता , पर्यावरण , धर्मनिरपेक्षेता ओर धर्मान्तरण , उद्यमशीलता विकास की अवधारणा लगायत के महत्वपूर्ण विषयवस्तु में उक्तअधिवेशन केन्द्रित रहने वाला है । साथ ही इस अधिवेशन से राष्ट्रिय महत्व के विषय में प्रस्ताव समेत पारित किए जाएँगे ।उक्त अधिवेशन में उद्घाटन सत्र , शोभायात्रा , खुलाअधिवेशन , भाषण समानान्तर सत्र निर्वाचन सत्र लगायत के महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहने प्रचार प्रसार प्रमुख प्रमोद कुशवाह ने जानकारी दी । शान्ति और समृद्धि के लिए परिषद् के छठे राष्ट्रिय अधिवेशन के मुल मर्म के साथ हो रहे इस अधिवेशन में परिषद् के विभिन्न स्तर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी , अतिथि एवं विदेशी अतिथि लगायत ५०० से ज्यादा प्रतिनिधि की सहभागिता होगी ।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

परिषद् के राष्ट्रिय महासचिव रमेश कण्डेल ने कहा कि यह एक राष्ट्रिय अधिवेशन मात्र न होकर देश के समग्र युवावर्ग के नेतृत्ववान व्यक्ति की उपस्थिति के कारण इस छठे अधिवेशन से देश का चिन्तन, मन्थन कर राष्ट्र को सही दिशानिर्देष करने की ओर युवाओं के लिए उपयुक्त वातावरण बनेगा । विभिन्न क्याम्पस में अध्ययनरत विद्यार्थी ने देशभर से सहभागी होने वाले अधिवेशन प्रतिनिधि तथा अतिथि स्वागत के लिए ब्यवस्थित ब्यवस्था की जा रही है केन्द्रिय सदस्य तथा काठमाडौं जिला संयोजक एवं छठे राष्ट्रिय अधिवेशन के ब्यबस्था प्रमुख विकाश अधिकारी ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.