Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु का आगामी बजट चार अर्ब, महोत्सव स्थल में गैस वितरण

 

दिलिप कुमार यादव,कपिलवस्तु , ३० फागुन

उपभोक्ताओं को गैस अभाव के समय में तीसरे कपिलवस्तु प्राचीन महोत्सव में ही गैस वितरण किया गया है । खजांची गैस सप्लायर्स ने महोत्सव में ही दैनिक ३०० गैस सिलेन्डर वितरण शुरु किया है । संचालक खजांची प्रसाद गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ताओं की परेशानी देखकर हमने महात्सव से ही गैस वितरण का काम शुरु किया है ।

Kapilavastu gate

“कपिलवस्तु जिला को समग्र बिकास को आधार, धार्मिक स्थलको प्रबद्र्धन, पर्यटन, कृषी, उधोग र व्यापार” मूल नारा के साथ शुरु हुए तीसरे प्राचीन कपिलबस्तु महोत्सव २०७२ स्थल में गैस बितरण शुरु होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है । कपिलवस्तु नगरपालिका ७ क ीओमकली थापा का कहना है कि अभी हमें महीनों लाइन में लगने से राहत मिली है । महोत्सव में दर्शक के आकर्षण के लिए बुद्धपरिपथ और बिभिन्न मनोरञ्जन कार्यक्रम सञ्चालन करने के साथ ही गैस बिक्रेता के साथ समन्वय में गैस बितरण शुरु किया गया है उक्त जानकारी महोत्सव के साँस्कृतिक उपसमिति संयोजक अर्जुन चापागाई ने दी ।

यह भी पढें   मोदी लामिछाने मुलाक़ात: भारत ने नेपाल के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई

 

पर्यटन और कृषि को विशेष प्राथमिकता

दिलिप कुमार यादव

कपिलवस्तु , ३० फागुन

पर्यटन प्रर्वद्धन ओर कृषि को विशेष प्राथमिकता में रखते हुए जिविस कपिलवस्तु ने आगामी आ.ब. २०७३÷७४ के लिए चार अर्ब का बजेट विनियोजन किया है । पूँजीगत तरफ १ अर्ब ७८ करोड और चालु तरफ २ अर्ब २१ करोड के साथ कुल ३ अर्ब ९९ करोड ३० लाख रकम विनियोजन किया गया है । जिला विकास समिति कपिलवस्तु ने तौलिहवा में आइतबार आयोजना हुए २१ औ जिला परिषद् से पारित बार्षिक निति तथा बजेट कार्यक्रम सार्वजनिक समारोह में चार अर्ब का बजेट घोषणा किया गया है ।

स्थानीय विकास अधिकारी चन्द्रकान्त न्यौपाने ने कहा कि कपिलवस्तु के दीर्घकालीन विकास के लिए पर्यटन प्रर्बद्धन तथा कृषि में विशेष जोर दिया है । नीति कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि अब के १ दशक बुद्ध संग सम्बन्धित प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों के उत्खनन्, प्रर्बद्धन, प्रचार प्रसार तथा आन्तरिक ओर बाह्य पर्यटक के लिए उत्कृष्ट गन्तव्य बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढाया जाएगा ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल स्टार्टअप साझेदारी कार्यक्रम का दूसरा बैच शुरू, 25 नेपाली स्टार्टअप्स को भारत में मिलेगा प्रशिक्षण

जिविस ने आगामी बर्ष के लिए वन तथा वातावरण और शिक्षा तरफ विशेष कार्यक्रमों को लागू किया है । जिस के लिए वन वातावरण में १२ करोड ७० लाख रकम विनियोजन किया गया है । करीब ५२ हजार हेक्टर वन क्षेत्र रहे यहाँ १ सौ १५ सामुदायिक तथा ४ साझेदारी वन के साथ वन का पहुँच न हुए ग्रामीण क्षेत्र में नीजि वन प्रर्बद्धन और पानी के श्रोत के लिए सभी गाविस में ताल पोखरी में लगानी करने की बात कही । स्वास्थ्य क्षेत्र में घर में शून्य प्रसुति अभियान, खुला दिशामुक्त जिला तथा पूर्ण साक्षर जिला घोषणा अभियान में तीब्रता देने की नीति कार्यक्रम में बताया गया । बालमैत्री स्थानीय शासन नीति अवलम्बन , मिडिया विकास कार्यक्रम तथा युवाओं को प्रर्बद्धन कार्यक्रम में सक्रियता के साथ आगे बढाया जाएगा ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस – नए क्रियाशील सदस्यों के लिए आवेदन फार्म

इसी तरह जिला विकास समिति ने हर साल प्रदान करने वाले विकास पत्रकारिता पुरस्कार से पत्रकार डिलाराम भुसाल को रु १५ हजार सहित सम्मान किया है । जिविस ने इस वर्ष से शुरु किए समावेशी विकास पत्रकारिता पुरस्कार से पत्रकार मनोज कुमार श्रीवास्तव को रु.१५ हजार राशि से सम्मानित किया है । इसी तरह उत्कृष्ट गाविस सचिव कृष्ण शर्मा, उत्कृष्ठ कार्य के लिए जिला वन अधिकृत राकेश कर्ण, प्राविधिक कार्यालय प्रमुख राम पराजुली , नेपाल विद्युत प्राधिकरण तौलिहवा शाखा प्रमुख नारायण अर्याल को सम्मानित किया गया है । सार्वजनिकीकरण समारोह को सम्बोधन करते हुए पूर्व मन्त्री तथा सभासद वृजेश कुमार गुप्ता ने कपिलवस्तु के विकास पर विशेष बल दिया

कार्यक्रम में सभासद बलराम अधिकारी, डोर प्रसाद उपाध्याय, नरसिंह चौधरी, विश्राम प्रसाद थारु, अभिषेक प्रताप शाह लगायत जिला के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने कपिलवस्तु के विकास में सबको एकसाथ मिलकर आगे बढने पर जोर सदया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.