Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘नेपाल प्रेस सोसाइटी’ पत्रकारोंं का नयाँ संगठन, आर्थिक क्रान्ति नयाँनयाँ शक्ति ही करेगी : देवेन्द्र पौडेल

 

‘नेपाल प्रेस सोसाइटी’ नामक पत्रकारोंं का नयाँ संगठन
आर्थिक क्रान्ति का नेतृत्व नयाँ शक्ति ही करेगा ः देवेन्द्र पौडेल
मार्च ९, काठमांडू

Nepal Press Socity 2
पत्रकारों का हक–हित तथा अधिकार का वकलात करते हुए पत्रकारों के लिए नयाँ संगठन का निर्माण हुआ है । ‘नेपाल प्रेस सोसाइटी’ नामक उक्त संगठन डा. बाबुराम भट्टराई संयोजकत्व में रहे नयाँ शक्ति निर्माण अभियान के निकट माना जा रहा है । नयाँ शक्ति निर्माण अभियान में आवद्ध सक्रिय व्यक्तियों की पहल में बुधबार आयोजित प्रथम जमघट ने रुद्र भट्टराई के संयोजकत्व में नेपाल प्रेस सोसाइटी का अन्तरिम परिषद् भी गठन किया गया है ।
काठमांडू में आयोजित उक्त एक दिवसीय राष्ट्रीय भेला के लिए विभिन्न जिला से आए हुए पत्रकार भी कार्यक्रम में सहभागी थे । नवगठित नेपाल प्रेस सोसाइटी का मानना है कि आगामी तीन महिना के भीतर हर जिला और प्रदेश में नेपाल प्रेस सोसाइटी का ब्रान्च स्थापना किया जाएगा । सोसाइटी में आवद्ध पत्रकारों को मानना है कि देश को आर्थिक समृद्धि की राह में ले जाने के लिए पत्रकारिता जगत से भी कुछ नयाँ और सिर्जनशील काम होना चाहिए । कार्यक्रम में नयाँ शक्ति निर्माण अभियान निकट माने जाने वाले पत्रकारों की उपस्थिति कुछ ज्यादा थी । सोसाइटी का प्रथम भेला ने सञ्चार जगत सम्बन्धी विभिन्न ६ बुँदे घोषणापत्र पारित किया है ।Nepal Press Socity 1
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नयाँ शक्ति निर्माण अभियान के केन्द्रीय पदाधिकारी देवेन्द्र पौडेल, मुमाराम खनाल और कुमार पौडेल ने वर्तमान सञ्चार जगत और नयाँ शक्ति निर्माण अभियान के बारे में अपना–अपना मनतव्य रखा था । उसी क्रम में नयाँ शक्ति निर्माण अभियान के संगठन विभाग प्रमुख भी रहे देवेन्द्र पौडेल ने कहा है कि वि.सं. २०७५ तक नयाँ शक्ति अभियान, देश में एक नम्बर का वैकल्पिक राजनीतिक पार्टी बनने वाला है । नेता पौडेल का दावा है कि आज के बीस साल बाद नेपाल, विकसित अन्य देशों की बराबरी में पहुँच जाएगा और उसका नेतृत्व हाल क्रियाशील नयाँ शक्ति अभियान ही करनेवाली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com