Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में अग्नि प्रभावितों को राहत वितरण किया गया

 

4 (2)
नेपालगंज÷बाँके) पवन जायसवाल, चैत्र ४ गते ।
बाँके जिला के राप्ती पार काला फाँटा गाविस में आग लगने से प्रभावित हुये परिवार को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा ने राहत सामग्री वितरण किया है ।
नेपालगंज सदरमुकाम से पूर्व करीब ५५ कि.मी.राप्ती पार की बघौडा क्षेत्र में रहे कालाफाँटा गाविस वडा नं. ३ पंचपेडवा गाँव में चैत्र ३ बुधवार को करीब ३ बजे आग लगी हुई थी । आगलगी से ९ घर परिवार के १७ महिला २३ पुरुष ४० लोग प्रत्यक्ष रुप में प्रभावित हुये है ।
1 (5)नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखा के का.बा.सभापति सुरेन्द्रनाथ सापकोटा के नेतृत्व में घटना स्थल पहु“कर राहत प्रतिकार्य टोली ने प्रति परिवार को त्रिपाल १ थान, डोरी १ थान, वर्तन १ सेट, कम्बल २ थान बाल्टी १ कपडा १ सेट और गोद्री १ थान वितरण किया गया है । उन सामग्रीयों का मुल्य प्रति सेट ७ हजार के दर से ९ सेट का ६३ हजार बराबर का है । ये सभी राहत सामग्री वितरण किए गए यह जानकारी नेपाल रेडक्रस सोसाइटी गंगापुर उप–शाखा के सभापति यज्ञनारायण शर्मा ने दी ।
वितरण करने के क्रम में प्रभावित समुदाय ने रेडक्रस बाहेक और निकाय ने राहत वितरण अभी तक नही किया है बताते हुये घर निर्माण के लिये सहयोग करने के लिये भी आग्रह किया है ।
राहत वितरण टोली में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के प्रहलाद विश्वकर्मा, गंगापुर उपशाखा के कोषाध्यक्ष विक्रम वर्मा, सहसचिव कयूम अहमद मुकेरी, सदस्य विश्राम रैदास लगायत लोगों की टोली ने स्थलगत सर्वेक्षण और राहत वितरण किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.