Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Auto Draft

 

3 (3)नेपाल विद्युत प्राधिकरण द्वारा भ्रष्टाचार विरुद्ध शुद्धिकरण कार्यक्रम

नेपालगन्ज÷बाँके) पवन जायसवाल, २०७२ चैत्र ५ गते ।
भ्रष्टाचार विरुद्ध क्रियाशील रही संस्था बास ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण वितरण केन्द्र नेपालगन्ज में चैत्र ५ गते शुक्रवार को भ्रष्टाचार विरुद्ध शुद्धिकरण (सत्याग्रह) कार्यक्रम सम्पन्न किया है ।
सरकारी निकाय को शुद्धिकरण करना सांकेतिक दबाब देना भ्रष्टाचार विरुद्ध शुद्धिकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है । सुबह १० बजे से बास पदाधिकारी तथा सदस्यों ने भ्रष्टाचार विरुद्ध का नारा अंकित प्ले कार्ड गर्दन में लगाकर आधे घण्टे तक सांकेतिक धर्ना दिया था ।
धर्नाकारी विद्युत सेवा सुधार के साथ साथ सम्वन्धित नारे को लटकाये थे । धर्ना पश्चात आयोजक संस्था बास ने कार्यालय के सेवा प्रवाह को चुस्त, दुरुस्त बनाने के लिये नेपाल विद्युत प्राधिकरण, वितरण केन्द्र नेपालगञ्ज को ज्ञापन पत्र हस्तान्तरण किया । बास के अध्यक्ष मन भण्डारी और बास के सलाहकार युवराज जंग शाह ने संयुक्त रूप में कार्यालय के प्रमुख उमेश कुमार झा को ज्ञापन पत्र हस्तान्तरण किया था ।
2 (6)दिया गया ज्ञापन पत्र में विद्युत आपूर्ति को नियमित और व्यवस्थित करें, लोडसेडिंग के बारे की यथार्थ अवस्था तत्काल सर्वसाधारण नागरिकों को जानकारी करायें , विद्युत आपूर्ती बन्द होने वाली स्थिति आए तो उस की सूचना तत्काल सञ्चार माध्यमों से सर्वसाधारण को देने की व्यवस्था मिलायें, नियमित रुप में सर्वसाधारण की शिकायत की सुनवाई करें, भ्रष्टाचार विरुद्ध की उजुरी की सुनवाई तत्काल करें, तत्काल कार्यालय के सूचना अधिकारी और शिकायत सुनने की अधिकारी रखने की व्यवस्था करें, बिना झंझट की आवश्यक सूचनाएँ और सेवा सर्बसाधारण को उपलब्ध करायें, असल कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित और गलत कार्य करनेवाले कर्मचारियों को दण्डीत करें, सूचना का हक सम्बन्धि का ऐन और सुशासन ऐन अक्षरशः पालना करें, नागरिक बडापत्र और शिकायत पेटिका की सही सदुपयोग करें जैसी बातें उल्लेख रही थी ।
ज्ञापन पत्र में सेवा को प्रभावकारी बनाने के लिये नियमित अन्तरक्रिया करने की व्यवस्था मिलाये, घरघर में बिल रिडिङ्ग करने जाने वाले कर्मचारी तथा सेवा प्रदान करने वाले गर्ने अन्य कर्मचारियों को व्यवहार सेवाग्राही मैत्री बनायें, पुराना बाकी महसूल न देने वाले ग्राहकों की नामावली सार्वजनिक करें, शिकायत सुनवाई करे, सोधपूछ करने की हेल्पडेस्क की व्यवस्था तत्काल करे और, सोधपूछ करनेवाली टेलिफोन नम्बर सार्वजनिक करे और उस की जिम्मेवारी में योग्य कर्मचारी रखे इन बातों का उल्लेख किया गया है ज्ञापन पत्र ग्रहण करते. हुये कार्यालय प्रमुख उमेश झा ने ज्ञापन पत्र में उल्लेखित बातों को सम्बोधन करने की प्रतिबद्धता किया । उन्होंने कहा विद्युत चुहावट बा“के जिला में भी व्याप्त रही है उस को रोकने की प्रयास करेगें बताया ।
कार्यालय की सेवा प्रवाह को चुस्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्धता पर उनका बल था । कार्यक्रम में बास अध्यक्ष मन भण्डारी, कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह, उपनिर्देशक हेमराज भट्ट, लेखा अधिकृत प्रतिक्षा गिरी, सहायक सामाजिक जवाफदेहिता अभ्यासकर्ता शम्भु शाही, बास के सल्लाहकार युवराज जंङ्ग शाह, बास के पूर्व सचिब खड्क रावत, सदस्यों में शुद्ध प्रसाद चौधरी, कमला नेपाली, रितु राना, मधु पौडेल, टेकराज जैसी लगायत लोगों की सहभागिता थी ।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com