Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जिस संविधान में हम नहीं वह संविधान हमारा नहीं ः जीतेन्द्र सोनल

 

जिस संविधान में हम नहीं वह संविधान हमारा नहीं ः जीतेन्द्र सोनल

संजय यादव

नई दिल्ली, २०मार्च ।
12887553_1329757167039997_1053316085_oआज आइ.टी.ओ नई दिल्ली में यूनाइटेड मधेशीज आफ नेपाल द्वारा आयोजित “मधेश आन्दोलन और भावी कार्यदिशा प्रतिक्रिया एवं सम्मान कार्यक्रम” में तमलोपा के महामंत्री जीतेन्द्र सोनल प्रमुख अतिथि के  रूप में । में उपस्थित थे । तमलोपा के निकट के विद्यार्थी फ्रन्ट के अध्यक्ष सुरेश मण्डल भी इसमें सहभागी थे । जितेन्द्र सोनल ने अपने वक्तव्य में वर्तमान संविधान की तीखी आलोचना की, उन्होंने कहा कि जिस संविधान में हम नहीं वह संविधान हमारा नहीं । उन्होंने कहा कि राज्य ने जो दमन किया उसे विश्वस्तर पर ले जाने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि मधेश अब जग चुका है । देर जरुर हो रही है परन्तु राज्य को झुकना होगा । उन्होंने कहा कि जिस समय ओली को काला झण्डा दिखाने वाले को तिहाड में रखा गया उस समय उन छात्रों को टीका और माला लगाकर सम्मान किया गया था ।
विद्यार्थी फ्रन्ट के अध्यक्ष सुरेश मण्डल ने कहा कि युवा अब आन्दोलन का नेतृत्व करने के लिए स्वयं तैयार है । इसलिए मधेशी नेताओं को चाहिए कि वो सरकार के साथ कोइृ भी अनावश्यक समझौता ना करे । कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनाइटेड मधेशीज आफ नेपाल के अधयक्ष संजय यादव ने किया । उन्होंने कहा कि मधेशी के पहचान को व्श्विस्तर पर ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और यह काफी हद तक हो भी चुका है । अब हमें एकजुट होकर लड़ना होगा । कार्यक्रम में सी.ए. तीर्थ यादव, मुकेश साह, सूर्य किरया यादव, उमेश कुमार शाह तथा कार्यक्रम के उद्घोषक सी.ए. प्रवीण कर्ण ने अपना अपना मंतव्य रखा और साथ होकर चलने पर बल दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.