Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन को मधेशी मोर्चा द्वारा ११ बुंदे ध्यानाकर्षण पत्र प्रदान

 

चीन को मधेशी मोर्चा द्वारा ११ बुंदे ध्यानाकर्षण पत्र प्रदानchine
विजेता चौधरी, काठमाण्डू, चैत्र ५
प्रधानमन्त्री के पी शर्मा ओली का चैत्र ७ गते होने वाले चीन भ्रमण के पूर्व संध्या में संघीय गठबंधन तथा मधेशी मोर्चा के नेताओं ने चीनियाँ राजदूत से मिल कर मधेश की माँग को संबोधन करने के लिए कूटनीतिक पहल करने का आग्रह किया है । साथ ही मोर्चा के नेताओं ने राजदूत मार्फत चीन को ११ बुदें ध्यानाकर्षण पत्र भी प्रदान किया है ।
आज शुक्रबार सुबह होटेल सांग्रीला में चीनियाँ राजदूत ऊ चुन्ताई को मिल के मधेशी मोर्चा के नेताओं ने संविधान विभेदकारी होने की बात करते हुये कहा कि मधेश की मांग सम्बोधन नहीं हो रही है, इसके समाधान के लिए कूटनीतिक पहल करने का आग्रह किया है ।
भेंट में सहभागी संघीय समाजवादी फोरम नेपाल का सहअध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ ने राजदूत चुन्ताई से हुयी मुलाकात में मधेशी मोर्चा द्वारा उठाए गए सरोकार के विषय के बारे में ही बात रखी है । उन्होंने किसी भी देश को नेपाल के आन्तरिक मामला में हस्तक्षेप करना नही चाहिये इस बात पर भी जोर डाला ।
भेंट में राजदूत चुन्ताई ने कहा– मधेश के समस्याओं के विषय में बहुत सुना है और नेपाल की शान्ति, स्थायित्व एवम् समृद्धि के लिये चीन सहयोग करने को तैयार है ।
इसके साथ ही मधेश के सवाल के विषय में चीन भ्रमण के क्रम में प्रधानमन्त्री ओली के साथ भी विमर्श किए जाने की बात राजदूत ने बतायी ।
मधेशी मोर्चा ने राजदूत चुन्ताई को ११ बुंदें ध्यानाकर्षण पत्र प्रदान किया । उनको मिलने मधेशी मोर्चा आवद्ध सहित १५ दल के नेता भी सांग्रीला होटेल पहुँचे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com