Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में होली मिलन समारोह किया गया

 

नेपालगन्ज में होली मिलन समारोह किया गया

नेपालगन्ज(बाँके) पवन जायसवाल, २०७२ चैत्र ९ गते ।
1 (7)बाँके जिला के नेपालगन्ज में होली पर्व २०७२ के अवसर पर बाँके जिला अदालत के परिसर में चैत्र ९ गते होली की पूर्व सन्ध्या में नेपालगन्ज में वृहत शुभकामना आदान– प्रदान तथा होली मिलन कार्यक्रम किया गया ।
युएनडिपी के आर्थिक सहयोग में सूचना और मानव अधिकार अनुसन्धान केन्द्र, पुनरावेदन बार एशोसिएशन तथा बाँके जिला अदालत बार एशोसिएशन नेपालगन्ज, स्थानीय शान्ति समिति और अन्तरधार्मिक तथा सामाजिक सदभाव मंच के सयुक्त आयोजन में सामाजिक सदभाव के लिये होली मिलन कार्यक्रम मार्फत एक आपस में शुभकामना आदान प्रदान किया गया ।
2 (7)कार्यक्रम में पुनरावेदन अदालत नेपालगन्ज के मुख्य न्यायाधीश बम कुमार श्रेष्ठ ने होली रंङ का पर्व मात्र न होकर के सद्भाव का पर्व होने के नाते होली सामाजिक सदभाव को मजबूत बनाती है बताया । उन्होंने समय समय पर होने वाला विभिन्न प्रकार का त्योहार पर्व ने समुदाय में सामाजिक सदभाव तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण सर्जना करने का एक माध्यम रहा है बताते हुये इस में सभी का सदभाव भाईचारा, कायम रखने में मदद करती उन्होंने जोर दिया ।
इसी तरह कार्यक्रम में खानेपानी तथा सरसफाई राज्यमन्त्री दिनेश चन्द्र यादव ने होली पर्व के ऐसे कार्यक्रम से शान्ति तथा सदभाव में सहयोग मिलती है बताते हुये होली पर्व को एक समुदाय का केवल न होकर के सम्पूर्ण नेपालियों की होली पर्व है बताया । उन्होंने होली पर्व को तराई पहाड़ में दो दिन की सार्वजनिक विदा देने के लिये जोर दिया ।
3 (6)कार्यक्रम में सामाजिक सदभाव में विशेष योगदान पहुँचाने वाले पुनरावेदन अदालत नेपालगन्ज के मुख्य न्यायाधीश बमकुमार श्रेष्ठ, खानेपानी तथा सरसफाई राज्य मन्त्री दिनेशचन्द्र यादव, जिला न्यायाधीश विष्णु प्रसाद कोईराला, वरिष्ठ अधिवक्ता इन्द्रजीत तिवरी, भोलासिंह हमाल, प्रमुख जिला अधिकारी रविलाल पन्थ, भेरी अंचल प्रहरी प्रमुख धीरु वस्नेत, बाँके जिला प्रहरी प्रमुख टेकबहादुर राई, धर्म गुरुओं में रहें बागेश्वरी मन्दिर नेपालगन्ज के मूल महन्त चन्द्रनाथ योगी, मुस्लिम धर्मगुरु अब्दुल जब्बार मञ्जरी, शिख समुदाय के धर्मगुरु गुरुद्धारा के राजुसिंह सरदार, ज्योती चर्च के डम्बर थापा, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के कार्यकारी अधिकृत हेमराज भुषाल, और पुनरावेदनबार एशोसिएसन तथा जिला अदालत बार एशोसिएसन के नव निर्वाचित अध्यक्ष वलबहादुर चन्द और उदयराज वर्मा को दोसल्ला ओढाकर स्वागत किया गया था ।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयराज वर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में पुनरावेदन अदालत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वलबहादुर चन्द ने स्वागत किया था । स्थानीय शान्ति समिति के संयोजक तेजविक्रम शाह ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला था और कार्यक्रम की संचालन पत्रकार राकेशकुमार मिश्र ने किया था ।
कार्यक्रम में पुनरावेदन अदालत तथा जिला अदालत के सम्पूर्ण न्यायाधीश, सांसद बादशाह कुर्मी , सरबतआरा खनम, कानून व्यवसायी, उद्योगी व्यवसायी, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के पूर्व अध्यक्ष नीरज गौतम, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के अध्यक्ष रुद्र सुवेदी, सल्लाहकार शुक्रऋषि चौलागाई, नागरिक समाज, बुद्धिजीवी, राजनितिक दल अध्यक्ष तथा प्रतिनिधि, सर्वसाधारण लगायत लोगों की सहभागिता रही थी । उन लोगों ने अबीर लगाकर एकआपस में शुभकामना आदान प्रदान किया इस के साथ साथ सभी लोगों ने लिखित रुप में भीे हस्ताक्षर करके शुभकामना दियें थे और उसी कार्यक्रम में अवधी साँस्कृतिक बिकास परिषद् बाँके के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे ने होली गीत सुनाया था, सूचना और मानव अधिकार अनुसन्धान केन्द्र नेपालगन्ज के संयोजक तथा अधिवक्ता बिश्वजीत तिवारी ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.