Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कामदारों का गणेश पलाईउड के आगे धर्ना प्रदर्शन

 

कपिलवस्तु,१६ मई

आज कपिलवस्तु के पश्चिमी क्षेत्र बहादुरगंज स्थित गणेश पलाईउड उद्योग में कार्यरत कामदारों ने काम से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए धरना में बैठे हैं । उद्योग में कार्यरत कार्मचारी राजेन्द्र हेला और सुपारवाईजर शिवपुजन चौबे को बिना कारण निकाले जाने के आरोप में धर्ना देने की बात कही । फागुन १० गते उद्योग में झगड़ा करने के आरोप में उद्योग ने बैशाख १० गते राजेन्द्र हेला और शिवपुजन चौबे को अवकाश पत्र भेजा था । पर राजेन्द्र चौबे ने कहा कि कामदारों के हकहित के लिए युनियन बनाने की बात कह कर उद्योग आरोप लगा कर यह सब कर रहा है । उद्योग में काम करने वाले कामदारों ने कहा है कि उन्हें काम करने के बाद पारिश्रमिक नहीं दिया जाता है । नेपाल सरकार द्वारा तय पारिश्रमिक को नही. दिया जाता है और अब अचानक उन्हें निकाला जा रहा है । हम स्थानीय कामदारों के काम को और एकीकृत होकर अपने हक, अधिकार, सेवा सुविधा के लिए संघर्ष करने के लिए बनाए जाने वाले युनियन उद्योग में श्रमिक, सेवासुविधा देना होगा इसलिए उन्हें निकाला जा रहा है । बिहार से आए कामदार जो ५,७ साल से संग में काम कर रहे हैं उन्हें भी निकाला जा रहा है । आज के धर्ना कार्यक्रम में अखिल नेपाल टेड्र युनियन कपिलवस्तु के अध्यक्ष गगन वि.का.ने कहा कि आज के धर्ना से अगर कुछ नतीजा नही आया तो कल फिर धरना दिया जाएगा । धर्ना कार्यक्रम में अखिल नेपाल टेड्र युनियन के कपिलवस्तु के अध्यक्ष गगन वि.का., उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पुर्ण बहादुर वि.का. लगयात गणेश पलाईउड उद्योग में कार्यरत ५० से भी अधिक की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.