Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेडिकल कालेज संचालकों पर ठगी का आरोप

 

जनकपुर नि. स.
जानकी मेडिकल कालेज के संचालकों पर ठगी का आरोप है जिसके अनुसंधान के लिए उन्हें हाजिर होने के लिए कहा गया है । पहले ही कालेज संचालक समिति के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय सहित तीन व्यक्ति हिरासत में है ।
अत्यधिक डोनेशन लेकर एमबीबीएस अध्ययनरत जय प्रकाश महतो के साथ ७ लोगों ने २०७२ सावन १० में पूर्व अध्यक्ष पाण्डे सहित ७ लोगों को विपक्षी बनाकर ठगी का मुद्दा दर्ता कराया था । अनुसंधान के क्रम में पाण्डे सहित समीर ढ़ुंगेल और कामेश्वर साह दो सप्ताह से हिरासत में हैं ।
विपक्षी पूर्व संचार राज्य मंत्री सरिता साह, अर्चना पाण्डे, हेमता सुबेदी तथा बलराम प्रसाद गुप्ता आदि संचालक फरार हैं । संचालकों पर ४ करोड़ ७७ लाख ७० हजार ठगी का आरोप है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed