Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

८० ग्राम स्मैक के साथ यूवक गिरफतार

 

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल,२०७३ जेष्ठ २२ गते ।
सीमावर्ती भारत के रुपैडिहा में एसएसबी सातवीं बाहिनी रुपैडिहा बीओपी पर जवानों ने एक भारतीय यूवक पंचरको साइकिल की ट्यूब के अन्दर ८० ग्राम स्मैक मंगलवार को बरामद किया ।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

मुखबरी के कारण यह सफलता एसएसबी ने हासिल की है एसएसबी रुपैडिहा के उपसेनानायक रवि शंकर कुमार ने जानकारी दी है । उन्हों ने बताया खबर पाते ही एएसआई गौतम कुमार, कां. मंते जीएम, आनन्द पाण्डेय तथा नीरज कुमार की टीम गठन करके उन्हें अपने चेकिंग बैरियर पर लगा दिया ।
मंगलवार को लगभग ११ बजे मेरे गुप्त मुखबिर ने स्मैक की तस्करी होने की जानकारी मिली थी । करीब १२ बजे की समय पर एक साइकिल लेकर युवक पैदल ही जा रहा था । और उस की पिछला पहिया पंचर था । उसे रोककर तलाशी ली गई तो कुछ नही मिला । फिर उसके उस की साइकिल की दोनों टायर खोले गये तो साइकिल के पिछले पहिये की ट्यूब में दो प्लास्टिक पोटकिया बरामद हुई जिस में ८० ग्राम स्मैक बरामद हुई २० हजार अन्र्ताराष्ट्रीय मूल्य की दर से टोटल १६ लाख की स्मैक के साथ युवक को प्राथमिकी दर्ज कराकर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है ।
रुपैडिहा गाव“ थाना रुपैडिहा के कलीम अहमद की पुत्र २२ वर्ष भाफीक अहमद ने बताया कि मुझे यह स्मैक एक नीली टीशर्ट पहने हुआ एक युवकको नेपाली गा“व जमुनहा में देनी थी उप सेनानायक रवि शंकर कुमार ने यह भी बताया कि कलीम का भाई इबरार भी एक साल पूर्व नेपालगन्ज की पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था । एक साल बाद वह भी नेपालगन्ज की जेल से रिहा हुआ है । कुल १६ लाख रुपैया की स्मैक सहित भारतीय युवक को प्राथमिकी दर्ज कराकर स्थानीय थानेको सुपुर्द कर दिया है । इस उपलब्धि के साथ साथ एसएसबी ने २ मई को २८ ग्राम और २८ मई को १६ ग्राम स्मैक बरामद की थी रुपैडिहा के पत्रकार नबी अहमद ने यह जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com