Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के मुस्तांग में फंसे ८ भारतीय पर्यटक, १ की मौत १ की हालत गम्भीर

 

काठमाण्डू, 5 जून । नेपाल के मुस्तांग में फंसे ८ भारतीय पर्यटक, १ की मौत १ की हालत गम्भीर

नेपाल में घुमने आए ८ भारतीय पर्यटकों का एक दल इस समय नेपाल-चाईना के बॉर्डर के पास रहे अपर मुस्तांग में फंसे हुए हैं।

मौसम की खराबी के कारण अपर मुस्तांग में फंसे भारतीय पर्यटकों में से १ आज शाम एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

बैंगलौर से नेपाल में ट्रेकिंग करने आए करीब ५० वर्षीय एस एच गोपालकृष्णन की मौत हो गई है जबकि, उनके बेटे अक्षय पराशर को बार बार उलटी होने के कारण हालत काफी खराब बताई गई है।

पोखरा से ट्रेकिंग के रास्ते जोमसोम होते हुए लोकमनथांग पहुंचा भारतीय पर्यटकों का यह दल पिछले तीन दिन से वहां फंसे होने की जानकारी मृत गोपालकृष्णन् की पत्नी पद्मिनी कृष्णन ने फोन पर दी है।

इस समय पर्यटकों का यह दल दो स्थानीय गाईड के साथ यारा और भीमचन्द्र के बीच कहीं फंसा है जहां किसी प्रकार की कोई भी सहायता सिर्फ हेलीकॉप्टर के जरिए किया जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com