नेपाल में भारत के राजदूत श्री रणजीत राय ने भारतीय दूतावास के परिसर से चार भारतीय महिलाओं बाईकर्स की बाइकिंग टूर के लिये आज सुबह 10:30 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया |
2. भारत से 4 महिलाओं सुपर बाईकर्स की एक टीम १० देशों की यात्रा पर हैं | इनका मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओं, बेटी पढाओ अभियान का प्रचार करना है | इस पहली कोशिश में , महिला बाइकिंग क्लब, बाइकिंग क्वींस,के उत्साही महिलाओं बाईकर्स 36 दिनों के लिए 10,000 किलोमीटर की सवारी और 10 देशों को कवर करेगीं - नेपाल, भारत , भूटान, म्यांमार , थाईलैंड, लाओस , कंबोडिया, वियतनाम , मलेशिया और सिंगापुर, कभर किया जायेगा । 3. बाइकिंग क्वींस ने आज नेपाल से उनकी 10 देशों की यात्रा पर शुरू की है ।