न्यायिक छानबिन समिति की माँग करते हुए प्रधानमन्त्री को ज्ञापन
न्यायिक छानबिन समिति की माँग करते हुए प्रधानमन्त्री को ज्ञापन
दिलिप कुमार यादव
कपिलवस्तु, ३२ जेठ
कपिलवस्तु के शिवराज नगरपालिका १० नौडिहवा में रविवार की शाम सामूहिक बलात्कार की घटना की छानबीन के लिए न्यायिक छानबीन समिति गठन की माँग करते हुए जिला के अधिकार कर्मी ने प्रजीअ के द्वारा प्रधानमंत्री को ज्ञापन पत्र दिया है । जिला के अधिकारकर्मी की सामुहिक टोली ने प्रमुख जिला अधिकारी ईन्दु घिमिरे को ज्ञापनपत्र दिया है । इस बिषय के यथार्थ छानबिन आवश्यक होने के कारण अधिकारकर्मीयों ने छानबीन समिति गठन की जोरदार माँग की है । ज्ञापनपत्र में उल्लेख किया गया है कि एक मूकबधिर ३५ वर्षीया महिला के साथ हुई दरिंदगी और सशस्त्र प्रहरी के द्वारा हुए सामूहिक बलात्कार के प्रति सम्पूर्ण अधिकारकर्मी गम्भीर हैं । सर्वसाधारण की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिनकी है उनकी इस कुकृत्य के प्रति समाज चिन्तित और गम्भीर है । इसकी न्यायिक जाँच होनी चाहिए । इस घटना की घोर भत्र्सना की जाती है । घटना के प्रारम्भिक अनुसन्धान और वस्तुस्थिति से साफ पता चलता है कि यह घटना सामूहिक रुप से की गई है ऐसे में एक जवान को सिर्फ नियन्त्रण में लेकर कार्यवाही करने की बात सिर्फ घटना के सच को दबाने के लिए किया जा रहा है ।
घटना में संलग्न सम्पुर्ण दोषियों को जाँच क्रिया में लाकर कार्यवाही की जानी चाहिए । और पीडिंता जो युनिभर्सल कालेज में उपचाररत है और उसकी हालत गम्भीर हशै उसकी इलाज की भी व्यवस्था करने की जररत है । गृह मन्त्री, महिला बालबालिका मन्त्री, राष्ट्रिय मानब अधिकार आयोग अध्यक्ष, राष्ट्रिय महिला आयोग अध्यक्ष, प्रहरी महानिरिक्षक और सशस्त्र प्रहरी महानिरिक्षक को बोद्धार्थ दिए ज्ञापन में जिला के ४३ संघ, संस्था, राजनैतिकदल, नागरिक समाज और सञ्चारक्षेत्र के अधिकारकर्मीयों का सामुहिक हस्ताक्षर है ।

