Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी अधिकारियों को तिब्बत में ‘युद्ध’ के लिए तैयार रहने को कहा गया:रिपोर्ट

 

पेइचिंग ।।  तिब्बत में परिस्थितियों को  ‘  गंभीर  ‘  करार देते हुए चीन ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे दलाई लामा द्वारा  ‘  अलगाववादी तोड़फोड़ के खिलाफ एक युद्ध  ‘  के लिए खुद को तैयार करें। इस बीच ऐसी खबर है कि सुरक्षा बलों ने दो तिब्बती प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी है।

तिब्बत के क्षेत्रीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रमुख चेन क्आनगुओ ने आधिकारिक समाचार पत्र  ‘  तिब्बत डेली  ‘  से कहा कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे स्थिरता बनाए रखने में ‘गंभीर स्थिति’ को स्वीकार करें और वे ‘अलगाववादी तोड़फोड़ के खिलाफ एक युद्ध के लिए खुद को तैयार करें।’ यह आदेश 22 फरवरी को तिब्बती नव वर्ष के ठीक पहले आया है और इस वर्ष चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी कांग्रेस को नए नेतृत्व का चुनाव करना है। कांग्रेस राष्ट्रपति हू जिंताओ और प्रधानमंत्री वेन जिआबाओ के साथ नए नेताओं का चुनाव करेगी। ये दोनों नेता इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले हैं। चेन और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने बौद्ध भिक्षुओं और दलाई लामा के समर्थकों के प्रयासों को विफल करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि कम्यूनिस्ट पार्टी की कांग्रेस को देखते हुए दलाई लामा ने इस वर्ष ‘निर्णायक लड़ाई’ शुरू करने की बात कही है। यह कांग्रेस इस वर्ष नवंबर महीने में आयोजित होगी।

यह भी पढें   मैत्री पुल पर यात्रियों और आम लोगों के लिए ठंडे पानी व विश्राम स्थल की सुविधा शुरू

इस बीच अमेरिका स्थित प्रसारक रेडियो फ्री एशिया ने आज कहा कि चीनी शासन के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद भाग गए दो तिब्बती भाइयों को गोली मार दी गई है। चीन के शासन के खिलाफ 23 जनवरी को आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद येशेरिगसाल (40) और उसके 38 वर्षीय भाई येशे सामड्रूब की अधिकारी तलाश कर रहे थे। चेन ने कहा कि दलाई लामा के दल के खिलाफ लड़ाई ‘लंबे समय तक, जटिल और काफी तीखी होगी।’ कम्यूनिस्ट पार्टी के केंद्रीय कमेटी के यूनाईटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट के एक अधिकारी शू झिताओ ने सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स से कहा, ‘दलाई लामा के नेतृत्व में अलगाववादी इस वर्ष साजिश रचने को प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं।’ तिब्बत में इस वर्ष बौद्ध भिक्षु धर्मशाला से दलाई लामा के स्वनिर्वासन से वापसी की मांग को लेकर ‘आत्म बलिदान’ कर रहे हैं। अब तक 17 भिक्षुओं ने आत्महत्या का प्रयास किया है। Navmharattimes

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com