Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व में बाढ़ का प्रकोप, बढ़ता साँप का दंश

 

पूर्व में बाढ़ का प्रकोप, बढ़ता साँप का दंश
विजेता चौधरी, अषाढ ८
floodदो दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से पूर्व में झापा, मोरंग, सुनसरी तथा महोत्तरी जिला में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है । पूर्व के विभिन्न नदियों में आई बाढ़ की वजह से नदी आसपास के क्षेत्र व गाँव जलाशय बनी हुई है ।
वहीं इटहरी के ६६ वर्षीय रामबहादुर बराइली क िपानी में डूबने की बजह से मौत हो गई है । तथा कोसी नही के बहाव में झापा के अरिप्रसाद ओली वेपत्ता हैं ।
बाढ की वजह से झापा के लगभग सौ से अधिक घर डुवान की समस्या झेल रही है । महोत्तरी के कई सरकारी कार्यालय सहित लोगों के घर व विद्यालय भी जलाशय बने हुए हैं । इसी के साथ दो दिन की भारी वर्षा की वजह से भद्रपुर, विर्तामोड, दमक क्षेत्र के भी कईं घर डुबान में है ।
पूर्व के मेची, रतुवा, कमला, कन्काई, वरिंग लागयत के नदी में पानी का बहाव अचानक बढने की वजह से बाढ़ का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है । वहीं अन्दुवा खोला, देउनिया खोला की वजह से आस पास के गावँ कस्वे व सुकुम्बासी बस्ती को भी अपने चपेटे में ले लिया है ।
जिला प्रहरी कार्यालयों से प्राप्त सूचना के मुताविक बाढ़ की वजह से बेघर हुए पीडितों को नजदीक के स्कुल तथा धर्मशालाओं में रखा गया है ।
पूर्व में वर्षा के साथ साथ अभी सांप के दंश से भी लोगों में विचित्र डर बना हुआ है । जलेश्वर जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय ने बताया विष रहीत साँप के काटने से लेकर करेंत व गौमन जेसे विषैले साँपो के काटने से प्रभावित लोग रोज तीन से पाँच तक आते हैं ।
जनकपुर अंचल अस्पताल ने साँप के काटे हुए व्यक्ति को समय पर लाने से उन्हें एन्टी स्नेक भेनस से देकर जान बचाई जा रही है बताया । बहरहाल वर्षात की वजह से साँप दंश का प्रकोप बढने की बात पर सचेत करते हुए चिकित्सकों ने अंधेरे में व जंगलों में ज्यादा न जाने को तथा देख कर चलने की, सतर्क रहने की सलाह देते है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com