Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीड़ित राजविराज वासियों द्वारा सड़क अवरुद्ध

 

राजविराज, अषाढ १०

लगातार के वर्षात से पानी जब घर आँगन तक पहुँचने लगी तब पीड़ित राजविराज वासियों ने सरकार को झकझोरने के लिए आजिज होकर सड़क अवरुद्ध करने पर आमादा हुई ।

rajbiraj gateबस्ती के घर घर में पानी भरा हुआ है । पानी के निकास की मांग करते हुए राजविराज वडा ९ के स्थानीय वासियों ने राजविराज–भारदह सड़क खण्ड आज सुवह से अवरुद्ध किए हुए हैं । सड़क अबरुद्ध होने के बाद सदरमुकाम से आने जाने बाली गाड़ियां वहीं रुकी हुई है ।

यह भी पढें   *पहले जेल,वाद मे फेल* बालेन सरकार कि अराजक होती कार्यशैली ! : डा.विजय दत्त

चार दिनों से लगातार हुई वर्षा की वजह से राजविराज ९ तेतरी गाछी चोक से दक्षिण टोल के हर घर में पानी का साम्राज्य है । स्थानीय बबन देव ने बताया घर में पानी घुसने की वजह से हम लोग घर में रहने की स्थिति में नहीं है । उन्होंने दो रातों से हम लोग सोये नहीं है, कल शाम से किसी के घर में खाना नही पका है कहते हुए आक्रोश व्यक्त की । स्थानीय अजय यादव ने बताया घर का सारा सामान पानी में भीग रहा है, अन्न, कपड़ा सब नष्ट हो रहें हैं । यादव ने कहा कि कई लोग घर के भीतर ही समान सुरक्षा के लिए जोखिम उठा कर रह रहें हैं ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में गुठी की पोखरियों पर बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

स्थानीय बासिन्दाओं ने कहा कि बार बार पानी निकास के लिए सरकारी निकाय को आग्रह करने पर भी कहीं कोई सुनवाई नहीं होते देख बाध्य होकर जक्काजाम करना पडा । राजविराज के ततरीगाछी चोक मे इकट्ठा स्थानीय बासी ने सड़क अवरुद्ध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com