Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला नगरपालिका के विकास योजनाओं की जाँच पड़ताल ।

 

१ जुलाई, मालिनी मिश्र ।

dhalkebar11मिथिला नगर पालिका ढलकेवर नें वर्तमान आर्थिक वर्ष में विकास के निर्माण की योजनाओं को प्रारम्भ किया है । इस काम के लिए नगरपालिका के कार्यकारी अधिकृत उदय प्रसाद देवकोटा के नेतृत्व में राजनीतिक दल, गैर सरकारी संघ संस्था, संचार कर्मी आदि सम्मिलित सभी टोलियों नें योजना के संचालन का काम प्रारम्भ किया है । पश्चिमी इलाके के कुछ क्षेत्रों का अवलोकन किया जा चुका है । नगरपालिका द्वारा, आर्थिक वर्ष २०१५, १६ में संचालित किये गये योजनाओं के निर्माण की अवस्था व उपलब्धी की जानकारी को समझने व देखने के उद्देश्य से इस जाँच पड़ताल की सूचना प्राप्त हुई है । इसी क्रम में उपभोक्ता समीति के भी काम के अध्ययन व बातचीत की जानकारी नगरपालिका के लेखा अधिकृत राम परीक्षण पंडित ने दी है । काम में पारदर्शिता व ईमानदारिता लाने के लिए इस तरह की जाँच का होना, कांग्रेस के नेता जोगेन्द्र ने आवश्यक बताया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com