Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके द्वारा अभिमुखीकरण गोष्ठी

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, आषाढ १८ गते ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा की आयोजन में उप–शाखा व्यवस्थापन तथा विपद् में पारिवारिक सम्र्पक पुनःस्थापन सेवा की अभिमुखीकरण गोष्ठी आषाढ १६ गते नेपालगंज में सम्पन्न हुआ है ।

4
जिला शाखा अन्तर्गत की १४ उपशाखा के पदाधिकारियों की क्षमता अभिबृद्धि करने के लिये और हरेक वर्ष पुरा करने की बैधानिक दायित्व की बारे में जानकारी कराने अभिप्राय से यह गोष्ठी की आयोजन किया गया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने विपद् प्रभावित समुदाय को तत्काल मानवीय सेवा पहु“चाने के लिये सभी उपशाखा में तालीम प्राप्त जनशक्ति रही है बताया । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला शाखा के स्वर्णजयन्ती वर्ष भव्य रुप में सम्पन्न करने लिये जिला और उपशाखा स्तर में सन्देश मुलक कार्यक्रम की आयोजन करने के लिये प्रष्ट किया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला शाखा के उपसभापति सुश्री शान्तिश्रेष्ठ ने उपशाखा दक्ष और मजबूत बनाने के लिये इस प्रकार की गोष्ठी आयोजन होते आई है और आगामी दिनों में उपशाखा में महिलाए“ की संख्या बृद्धि करने के लिये जोड दिया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला जिला कार्य समिति सदस्य एवं विपद् व्यवस्थापन समिति के संयोजक नरेन्द्रकुमार पौडेल ने वास्ताविक विपद् प्रभावित की स्थलगत सर्वेक्षण करने के लिये स्थानीय नेरेसो उपशाखा, प्रहरी और गाविस प्रतिनिधियों की सहभागिता में सर्वेक्षण करने के लिये बताया । उन्हों ने यदि विपद् की कारण परिवार के कोई भी सदस्य खो गये है तो अधिकारिक सूचना प्राप्त हुई तो उस की खोजी कार्य रेडक्रस के निकायों ने करेगें बात उल्लेख किया था ।
गोष्ठी में उपशाखाए“ ने पालना करनेवाली बैधानिक दायित्व, विपद् में पारिवारिक सम्र्पक पुनःस्थापन सेवा, विपद् प्रभावित की विस्तृत सर्वेक्षण और जिलाआपत्कालीन कार्य संचालन केन्द्र के बारे में जानकारी कराया गया था ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला शाखा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं विपद् व्यवस्थापन समिति के संयोजक नरेन्द्रकुमार पौडेल की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना, उपसभापति सुरेन्द्रनाथ सापकोटा, मन्त्री अजीजअहमद सिद्धिकी, सदस्य सनतकुमार रेग्मी, यमनारायण महतो लगायत लोगो की उपस्थिति रही थी कार्यक्रम में उपशाखा के सभापति, सचिव और विपद् व्यवस्थापन समिति के संयोजक, कर्मचारी करके ३६ लोगों की सहभागिता रही थीे । गोष्ठी की सहजकर्ताओं में शाखा की का.मु.वरिष्ठ अधिकृत निरञ्जना मल्ल, फिल्ड कार्यक्रम अधिकृत झवीलाल शर्मा, प्रहलादविश्वकर्मा, और गौरीलाल बुढाथोकी रहें थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.