Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन दिवसीय मैथिली नाट्य समारोह का संस्कृति तथा पर्यटनमन्त्री ने किया उद्घाटन,

 

तीन दिवसीय मैथिली नाट्य समारोह का संस्कृति तथा पर्यटनमन्त्री ने किया उद्घाटन,
मिनाप द्वारा उधार जूता नाटक प्रदर्शन से समारोह का हुवा श्रीगणेश
विजेता चौधरी, जनकपुरधाम २० अषाढnatyamohatshab
नेपाल संगीत तथा नाट्य प्रज्ञा प्रतिष्ठान द्वारा जनकपुर में आयोजित तीन दिवसीय मैथिली नाट्य महोत्सव २०७३ का उद्घाटन संस्कृति तथा पर्यटनमन्त्री आनन्दप्रसाद पोखरेल ने किया । उद्घान समारोह के प्रमुख अतिथि समेत रहें मन्त्री पोखरेल ने मैथिली नाटक की ऐतिहासिकता के विषय में चर्चा करने के साथ ही प्रज्ञा प्रतिष्ठान को उक्त आयोजन के लिए धन्यवाद भी प्रकट किया ।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रतिष्ठान के कुलपति भक्त श्रेष्ठ सरुभक्त ने किया वहीं प्राज्ञ रमेशरंजन झा ने समारोह का संयोजकत्व किया ।
जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के सभाहल में आयोजित महोत्सव में तराई मधेस क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्तिव के साथ मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार रामभरोस कापडि, राजेन्द्र विमल, महेन्द्रमलंगिया लगायत के साथ नाट्कर्मियों की विशेष उपस्थिति थी ।
नाट्य महोत्सव का शुरुवात मिथिला नाट्यकला परिषद ने उधार जूता नाटक से किया । आयोजक से प्राप्त जानकारी के मुताविक महोत्सव में नेपाल तथा भारत के विभिन्न नाट्य संस्थाओं के ६ नाटक प्रदर्शन होगें । कार्यक्रम मंगलवार तक जारी रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.