इंडिया की सामाजिक सस्था ‘ ग्रीन केयर सोसाइटी ‘ द्वारा ‘ मिशन ग्रीन अर्थ ‘ के अंतर्गत काठमांडू – नेपाल में पौधारोपण
इंडिया की सामाजिक सस्था ‘ ग्रीन केयर सोसाइटी ‘ द्वारा ‘ मिशन ग्रीन अर्थ ‘ के अंतर्गत काठमांडू – नेपाल में पौधारोपण
पूनम पंडित ( ग्रीन केअर सोसाइटी )

नेपाल और भारत में ‘ मिशन ग्रीन अर्थ ‘ संचालित कर रही संस्था ग्रीन केयर सोसाइटी के भारत नेपाल के सदस्यों द्वारा ११ जून को काठमांडू – नेपाल के पब्लिक यूथ कैम्पस कॉलेज परिसर में ‘ मिशन ग्रीन अर्थ ‘ के अंतर्गत औषधीय पौधों का रोपण किया गया !
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ विजय पंडित ने अपने सम्बोधन कहा कि बेहिसाब बढ़ती जनसंख्या के कारण असंतुलित विकास कार्यो के कारण सबसे ज्यादा नुक्सान प्रकृति – पर्यावरण को हो रहा है जिसके वजह से ग्लोबल वार्मिंग – जल वायु असंतुलन – मौसम चक्र परिवर्तन पूरे विश्व व्यापी समस्या हम सबके सामने है , इससे निपटने के लिए सबको सामूहिक कदम उठाने होंगे और ज़मीनी स्तर पर पूरी ईमानदारी के साथ पौधारोपण के साथ पेड़ – पौधों प्रकृति की रक्षा करनी होगी ,इसके लिए ग्रीन केयर सोसाइटी ने ‘ मिशन ग्रीन अर्थ ‘ अभियान चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत भारत नेपाल में निरंतर पौधारोपण – जन जागरूकता के कार्यक्रम संचालित जा रहें हैं !
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत से डॉ विजय पंडित , पूनम पंडित , अरमान , मधुर शर्मा , नेपाल के बासुदेव काफ्ले , प्रियंवदा काफ्ले , चमेली अमगाई , पब्लिक यूथ कैंपस की प्राचार्या मीनू सिग्देल व् दीपक काफ्ले उपस्थित रहे और पौधारोपण किया।

